Vastu Tips: वास्तु शास्त्र केवल दिशा और सजावट का विज्ञान नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में धन, सुख और स्थिरता लाने का शक्तिशाली जरिया भी है। वास्तु के अनुसार अगर आप घर में कुछ चीजों को सही दिशा में रखते हैं, तो ये चीजें धन आगमन की रफ्तार को तेज कर सकती हैं। इन 5 चीजों को घर में रखकर न सिर्फ आर्थिक तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है, बल्कि स्थायी समृद्धि और बड़ा बैंक-बैलेंस भी पाया जा सकता है। इस कारण थोड़े से वास्तु बदलाव से बड़ा आर्थिक बदलाव लाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं, जिनसे घर की आर्थिक स्थिति शानदार बनाई जा सकती है।
घर में रखें श्रीयंत्र
श्रीयंत्र लक्ष्मी जी का प्रतीक होता है और घर में धन, ऐश्वर्य और पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करता है। श्रीयंत्र को घर के पूजा स्थान या तिजोरी के पास रखें। शुक्रवार को श्रीयंत्र सामने दीपक जलाएं और ‘श्री सूक्त’ का पाठ करें।
मनी प्लांट
इसे घर के उत्तर या पूर्व दिशा में रखें। मनी प्लांट का बढ़ना घर में धन और सौभाग्य को बढ़ाता है। सूखा या मुरझाया हुआ मनी प्लांट घर में न रखें।
घर में रखें श्रीमद्भगवद्गीता
श्रीमद्भगवद्गीता को घर में रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार गीता पढ़ने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इसके साथ ही हर परेशानी का हल मिलता है। घर में सकारात्मकता आती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
चांदी का सिक्का
एक चांदी का सिक्का आपको अमीर बना सकता है। चांदी के सिक्के में रोली लगाकर तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रखें। चांदी का संबंध चंद्रमा से होता है और यह मन को शांत व खुश रखता है। इससे धन में बरकत होती है।
हल्दी की गांठ
ज्योतिष में हल्दी का संबंध का भगवान विष्णु से माना गया है। जहां भगवान विष्णु होते हैं, वहां माता लक्ष्मी का वास अवश्य होता है। ऐसे में तिजोरी के अंदर हल्दी की गांठ रखें, इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन की कमी नहीं होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- इनके नसीब में नहीं होता है प्यार, कुंडली में इन ग्रहों व योगों के कारण हर बार टूटता है दिल!
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
11 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
13 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
13 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
18 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines