Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ कार्य ऐसे होते हैं जिन्हें खड़े होकर करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। इसका असर व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक शांति पर पड़ता है। अगर आपकी भी आदत है खड़े होकर पूजा करने की या खड़े होकर बालों में कंघी करने की तो यह आदतें आपके जीवन में कई प्रकार की समस्याएं ला सकती हैं जैसे आर्थिक हानि, पारिवारिक कलह या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां।
खड़े होकर बालों में कंघी न करें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि महिलाएं खड़े होकर प्रतिदिन बालों में कंघी करती हैं तो इससे घर की सुख-समृद्धि में कमी आती है। साथ ही, यह पति के जीवन में कष्ट उत्पन्न कर सकती है। इसलिए महिलाओं को हमेशा बैठकर ही कंघी करनी चाहिए। शास्त्रों में इसे बहुत ही अशुभ माना गया है।
खड़े होकर पढ़ाई न करें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ लोगों की आदत होती है टहलते हुए या खड़े होकर पढ़ाई करने की। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह आदत बिल्कुल भी उचित नहीं मानी जाती। खड़े होकर पढ़ाई करने से मन एकाग्र नहीं होता और ज्ञान का पूरा लाभ नहीं मिलता। पढ़ाई करते समय बैठकर शांत मन से अध्ययन करना चाहिए ताकि विद्या का संपूर्ण लाभ मिल सके।
खड़े होकर बड़ों को प्रणाम न करें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप खड़े होकर बड़ों को प्रणाम करते हैं तो यह भी शास्त्रों के अनुसार गलत माना जाता है। बड़ों को प्रणाम करते समय हमेशा झुककर या बैठकर प्रणाम करना चाहिए, इससे विनम्रता प्रकट होती है और आशीर्वाद का संपूर्ण फल मिलता है।
खड़े होकर पूजा न करें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप खड़े होकर पूजा करते हैं तो यह भगवान के प्रति श्रद्धा की कमी को दर्शाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, खड़े होकर पूजा करने से पूजा का फल नहीं मिलता। पूजा हमेशा बैठकर, ध्यान और श्रद्धा के साथ करनी चाहिए।
खड़े होकर स्नान न करें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्नान भी एक पवित्र प्रक्रिया है। पुरुष और महिलाएं दोनों को ही बैठकर स्नान करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति खड़े होकर स्नान करता है तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। बैठकर स्नान करने से शरीर और मन दोनों की शुद्धि अच्छे से होती है।
ये भी पढ़ें- घर में भूलकर भी न लगाएं इस रंग के परदे, जानें सही दिशा और रंग!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
4 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
5 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
5 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
9 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
10 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
13 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
1 day agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 day agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 day agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines