नेगेटिव एनर्जी से लेकर ग्रह क्लेश तक, सेंधा नमक के इन 5 उपायों से दूर होगी हर टेंशन!

सेंधा नमक से आप सभी परिचित होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि यह नमक आपकी नकारात्मक ऊर्जा से लेकर ग्रह क्लेश तक को दूर करने में सहायक हो सकता है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं कि सेंधा नमक आपकी परेशानियों से कैसे छुटकारा दिला सकता हैं?

नेगेटिव एनर्जी से लेकर ग्रह क्लेश तक, सेंधा नमक के इन 5 उपायों से दूर होगी हर टेंशन!

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर का वातावरण हमारे जीवन के सुख-दुख, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डालता है। यदि किसी स्थान पर नकारात्मक ऊर्जा अधिक हो जाए तो वहां रहने वालों को मानसिक तनाव, आर्थिक संकट, बीमारियां और रिश्तों में दरार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में कुछ सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय बताए गए हैं जो घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं। इन्हीं उपायों में शामिल है सेंधा नमक, जिसे नकारात्मकता को काटने, घर की वायुमंडलीय ऊर्जा को शुद्ध करने और आर्थिक रुकावटों को दूर करने वाला शक्तिशाली तत्व माना गया है। तो आइए जानते हैं सेंधा नमक के 2 असरदार उपाय, जिन्हें अपनाकर आप घर की नेगेटिव एनर्जी और ग्रह क्लेश से निजात पा सकते हैं।

विज्ञापन

घर के सेंटर एरिया में रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप घर के सेंटर एरिया में एक कांच की कटोरी में सेंधा नमक और 11 लौंग डालते हैं तो यह नकारात्मक ऊर्जा को खींच लेता है। ध्यान रखें यह उपाय अमावस्या के दिन ही करें। पुराना सेंधा नमक और लौंग हर नई अमावस्या को बदल दें। इस उपाय को अपनाने से आपको 1-2 महीने में ही फर्क दिखने लगेगा। घर में खुशी का महोल हो जाएगा ग्रह कलेश से छुटकारा मिलेगा, इसके साथ ही आपके घर और जीवन से नकारात्मकता दूर होगी और बरकत आने लगेगी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr. Yogesh Sharma (@happy_life_astro) 

स्नान के समय सेंधा नमक का प्रयोग

वास्तु शास्त्र के अनुसार,यदि आपके बच्चे को नजर दोष है या वह फोकस नहीं कर पा रहा है तो सप्ताह में एक बार उसकी स्नान वाली बाल्टी में एक करछी भर सेंधा नमक डालें। कुछ ही समय में आप देखेंगे कि बच्चा अधिक फोकस्ड और सकारात्मक हो गया है। इसके अतिरिक्त, आप बच्चों के बेडरूम में भी एक कांच की कटोरी में सेंधा नमक रख सकते हैं और हर महीने इसे बदल सकते हैं। यह उपाय बच्चों और पूरे परिवार के लिए लाभकारी हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ