Vastu Shastra: प्रचलित मान्यता और रिवाजों के अनुसार, दुकान हो या घर; धन, रुपये-पैसे, सोने-चांदी के आभूषण, अन्य गहने-जेवरात सहित कीमती और नायाब वस्तुएं रखने का सबसे सुरक्षित और उपयुक्त जगह तिजोरी को माना गया है। बहुत से लोग संदूक, अलमारी आदि के साथ ही तिजोरी रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी में कैश, सोना-चांदी और बेहद कीमती और शुभ चीजें रखना ही भाग्यवर्धक माना जाता है। लेकिन 3 चीजें ऐसी हैं, जिन्हें भूल से भी तिजोरी में नहीं रखना चाहिए। आइए जानते हैं, क्या हैं, ये 3 चीजें?
काला कपड़ा
हिन्दू धर्म में तिजोरी में गहने और पैसे को काले कपड़े में लपेट कर अशुभ माना गया है। इससे मां लक्ष्मी की नाराज हो जाती हैं, क्योंकि उन्हें काला रंग बेहद अप्रिय है। मां लक्ष्मी का प्रिय रंग लाल है। इसलिए गहनों को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर रखा जाए। इसमें भी लाल रंग के रेशमी, मखमली, साटन आदि कपड़े उत्तम माने गए हैं। लाल कपड़े न होने की सूरत में पीले कपड़ों को तरजीह देनी चाहिए।
इत्र और परफ्यूम
मान्यताओं के मुताबिक, तिजोरी में इत्र और परफ्यूम भी नहीं रखना चाहिए। इत्र और परफ्यूम भले ही बाहरी वातावरण के लिए सकारात्मक और बेहतर माने गए है, लेकिन तिजोरी के अंदर रखने के मामले में ये नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि का कारण माने गए हैं। इत्र और परफ्यूम की तीव्र सुगंध को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि इत्र और परफ्यूम की तीव्र सुगंध धन के प्रवाह को बाधित करती है। जिससे आर्थिक स्थिति को कमजोर हो सकती है।
धार्मिक पुस्तकें
धन एक भौतिक वस्तु है, यह जीवन के कार्य-व्यवहार और आवश्यकताओं को पूरा करने का एक माध्यम मात्र है। धार्मिक पुस्तकें केवल इस लोक की नहीं बल्कि परलोक से भी संबंधित है, जिनका दैविक और आध्यात्मिक महत्व होता है। भौतिकता और आध्यात्मिकता का मेल नहीं होने के कारण धन के साथ धार्मिक पुस्तकें तिजोरी में नहीं रखनी चाहिए। लेकिन यदि आप कोई धार्मिक पुस्तक रखते भी हैं, तो ये फटी या क्षतिग्रस्त धार्मिक किताबें नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है।
ऊपर बताई गई इन चीजों के अलावा चम्मच, कटोरी आदि जूठे बर्तन आदि रखना आर्थिक दृष्टि से हानिकारक माना गया है। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार, जूठे हाथों से रुपयों-पैसों और गहनों को छूने से भी धन हानि होती है। साथ ही यह ध्यान रखना चाहिए कि तिजोरी में या उसके पास शीशा आदि नहीं हो, अन्यथा इनकम में रुकावटें आती हैं। जहां धन रखने का स्थान हो या तिजोरी हो, उसके झाड़ू भी नहीं रखनी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धमिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
15 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
19 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
20 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
22 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines