Diwali Vastu Tips: दिवाली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहार में से एक है. दिवाली आने से पहले ही लोग तैयारियों में लग जाते हैं. दिवाली पर महीनों पहले लोग घरों की साफ-सफाई करने लगते हैं. इस साल दिवाली 8 नवंबर को है. दिवाली से पहले घर की सफाई करने वाले लोगों को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. दिवाली की सफाई में घर में मौजूद कई चीजों को निकाल देना चाहिए. इसके कारण नकारात्मकता बढ़ती है. आप घर की अच्छे से सफाई कर मां लक्ष्मी का स्वागत कर सकते हैं.
टूटे बर्तन
टूटे हुए बर्तन और कांच के टूटे हुए सामान को घर से हटा दें. इनके कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. इसके साथ ही चटके हुए बर्तन और टूटा हुआ शीशा भी घर में नहीं रखना चाहिए. आप इन सभी चीजों को दिवाली से पहले घर से निकाल फेंके.
खंडित मूर्तियां
घर के मंदिर में मौजूद भगवान की प्रतिमा खंडित होने के बाद हटा देनी चाहिए. खराब और टूटी मूर्तियों और तस्वीरों के मंदिर में होने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. आप इन्हें तुरंत घर से निकाल दें. दिवाली से पहले सफाई कर इन्हें घर से निकालें. इन्हें नदी में विसर्जित करें या मंदिर में पूजा सामग्री रखने की जगह पर रख दें.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: धनतेरस पर चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, सूर्य नक्षत्र गोचर से मिलेगी सुख-समृद्धि
खराब सामान
अगर घर में खराब सामान पड़ा है तो इसे तुरंत बाहर निकाल दें. खासकर बिजली का खराब सामान घर में नहीं रखना चाहिए. घर में इस्तेमाल ना आने वाले फालतू सामान को घर से निकाल दें. आप इस दिवाली पर सफाई के दौरान इस बात का खास ध्यान रखें. ऐसा कर आप घर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बना सकते हैं.
सूखे और मुरझाए पौधे
घर में रखे पौधे मुरझा जाते हैं तो यह नकारात्मकता को बढ़ाते हैं. आपको घर की सफाई के दौरान इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए कि, घर से सूखे और मुरझाए पौधे हटा दें. आप इसकी जगह पर नए पौधे लगा सकते हैं. बता दें कि, सूखे हुए पौधे मानसिक तनाव और निराशा को बढ़ा सकते हैं. यह तरक्की और सफलता में रुकावट बनते हैं. आप इन्हें तुरंत हटा दें.
बंद घड़ी
वास्तु में बंद घड़ी को अशुभ माना जाता है. इसे ठहराव और तरक्की में रुकावट के तौर पर देखते हैं. आप दिवाली की सफाई में बंद या टूटी घड़ियों को घर से बाहर निकाल फेंके. आप दिवाली के अवसर पर घर नई घड़ी लगा सकते हैं. आपको दिवाली के दौरान वास्तु के इन सभी उपायों का ध्यान रखना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 hr agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
6 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
8 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
8 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines