हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भगवान की प्रतिमा खंडित होने से मिलते हैं कई संकेत, जानें टूटी हुई मूर्ति का क्या करें?

Vastu Shastra: भगवान की प्रतिमा कई बार खंडित हो जाती है यानी टूट जाती है. अगर अचानक से भगवान की मूर्तियां खंडित हो तो यह किस तरफ इशारा करती है चलिए इसके बारे में जानते हैं. साथ ही जानते हैं कि, खंडित होने के बाद प्रतिमा का क्या करें?

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Vastu Shastra: सभी लोग अपने घरों में देवी-देवताओं की प्रतिमा रखते हैं और रोज सुबह-शाम पूजा करते हैं. भक्त पूरी श्रद्धा भाव से प्रतिमा को भगवान के रूप में पूजते हैं. लेकिन कई बार गलतियों के कारण प्रतिमा खंडित हो जाती हैं. अगर किसी कारण से घर के मंदिर में स्थापित प्रतिमा खंडित हो जाए तो इससे कई संकेत मिलते हैं. लोग भगवान की प्रतिमा खंडित होने पर घबरा जाते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि, घर के मंदिर में रखी प्रतिमा टूट जाती है तो इसका क्या अर्थ होता है?

भगवान की प्रतिमा के टूटने से मिलते हैं कई संकेत

घर में पूजा के दौरान भगवान की प्रतिमा गिरकर टूट जाती है तो यह इस बात का संकेत है कि, भगवान ने आपके ऊपर आने वाली विपदा या अनिष्ठ को टाल दिया है. भगवान की प्रतिमा टूटना घर में नकारात्मक शक्तियों के बढ़ने के कारण हो सकता है. इसके अलागा यह इस बात का संकेत हो सकता है कि, आपके ऊपर कोई बड़ी विपदा आ सकती है. इस स्थिति में आपको सतर्क हो जाना चाहिए. इस प्रकार से मूर्ति का टूटना आपके लिए शुभ और अशुभ दोनों संकेत देता है.

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: खाना खाते समय की गई गलतियों से हो सकते हैं बर्बाद, जानें खाने-परोसने के वास्तु नियम

विज्ञापन

भगवान की टूटी हुई मूर्ति का क्या करें?

पूजा घर में भगवान की खंडित प्रतिमा को नहीं रखना चाहिए. इस प्रतिमा को आप तुंरत हटा दें. पूजा घर में रखी भगवान की खंडित प्रतिमा नकारात्मकता का कारण बनती हैं. आपको मिट्टी की प्रतिमा को बहते हुए जल में प्रवाहित कर देना चाहिए. अगर प्राण प्रतिष्ठा की हुई प्रतिमा है तो आप इसे मंदिर के पुजारी को दे दें. वह इस प्रतिमा का उचित प्रबंध कर देंगे. ध्यान रहे आपको पूजा घर में खंडित प्रतिमा, टूटे फ्रेम वाली फोटो और कांच टूटी हुई फ्रेम वाली फोटो नहीं रखनी चाहिए. टूटने के बाद भगवान की प्रतिमा को हटा दें और नई मूर्ति स्थापित कर पूजा-पाठ अवश्य करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola