Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार न केवल घर में प्रवेश का रास्ता है बल्कि यह घर की ऊर्जा का प्रवेश द्वार भी है। शास्त्रों के अनुसार, मुख्य द्वार पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य को आकर्षित करता है। अगर मुख्य द्वार की सजावट सही तरीके से की जाए तो यह घर के भीतर खुशहाली और समृद्धि ला सकती है।
अगर आपको शौक है घर को सजाने का तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि घर के मुख्य द्वार की सजावट को ध्यान से करना चाहिए। क्योंकि दरवाजे की स्थिति, रंग, और सजावट का तरीका सभी का वास्तु पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही सही दिशा में सही प्रकार की सजावट करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है जिससे जीवन में तरक्की और सुख-शांति आती है। तो आइए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें आप अपने घर में लगा सकते हैं और अपने जीवन को बेहतर दिशा में मोड़ सकते हैं।
कमल
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर कमल के फूल का चित्र बनवाते हैं तो इससे आपके घर में शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही कमल विष्णु और लक्ष्मी जी का प्रिय पुष्प है, जो जीवन में पवित्रता, सुंदरता और समृद्धि लाता है और आपके मन को भी शांत करने में मदद करता है।
बुद्ध प्रतिमा
वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार के पास बुद्ध की मुस्कुराती हुई या ध्यानमग्न प्रतिमा रखने से घर में तनाव कम होता है और मानसिक शांति बनी रहती है। यह सजावट मन को स्थिरता देती है और क्रोध, चिंता जैसे नकारात्मक भावों को दूर करने में सहायक होती है।
जलप्रपात
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाहरी या अंदरूनी मुख्य द्वार के पास छोटा पानी का झरना या जलप्रपात शोपीस लगाने से धन का प्रवाह बना रहता है। वास्तु के अनुसार बहता हुआ पानी समृद्धि और निरंतर प्रगति का प्रतीक होता है। इसके साथ ही यह घर के सदस्यों को जीवन में नई ऊर्जा और रचनात्मकता प्रदान करता है।
दौड़ते घोड़े
वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार के पास सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर या मूर्ति लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है दौड़ते घोड़े से घर में गति, प्रगति और आत्मबल बढ़ता है। इसके साथ ही ये घोड़े सूर्य की ओर बढ़ते हुए दिखने चाहिए, जिससे जीवन में सफलता, उत्साह और साहस आता है।
ये भी पढ़ें-Vastu Tips: इन 3 जगहों पर न रखें घड़ी, बढ़ सकती हैं समस्याएं, जानें रखने के शुभ स्थान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
नवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
4 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
6 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
21 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines