Vastu Shastra: चाहे आप घर खरीद रहे हों, ऑफिस बना रहे हों या दुकान खोलने की योजना बना रहे हों, इससे पहले वास्तु शास्त्र और उसमें बताए गए टिप्स के बारे में जरूर जान लीजिए। सही वास्तु न केवल सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है बल्कि धन, सफलता और शांति के द्वार भी खोलता है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और धन समेत सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
घर के लिए वास्तु टिप्स
मुख्य द्वार की दिशा: घर का मुख्य द्वार की दिशा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व होना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है।
रसोई की दिशा: रसोई आग्नेय कोण दक्षिण-पूर्व में होना अच्छा होता है। यह सेहत और समृद्धि को बढ़ावा देता है।
शयनकक्ष का स्थान: शयनकक्ष दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना वास्तु के अनुसार लाभकारी होता है।
ऑफिस के लिए वास्तु सुझाव
बॉस की सीट की दिशा: ऑफिस के मालिक को दक्षिण-पश्चिम दिशा में बैठना चाहिए और उनका चेहरा उत्तर की ओर होना चाहिए, जो शुभ है।
कर्मचारियों का स्थान: कर्मचारियों को इस तरह बैठाना चाहिए कि वे उत्तर या पूर्व दिशा की ओर देखें।
पैसे का लॉकर: ऑफिस में धन का लॉकर हमेशा उत्तर दिशा में रखें।
ये भी पढ़ें- Numerology: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
दुकान के लिए वास्तु उपाय
मुख्य प्रवेश: दुकान का मुख्य दरवाजा उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है।
कैश काउंटर: कैश काउंटर उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए और इसे कभी खाली न छोड़ें।
प्रोडक्ट की व्यवस्था: उत्पादों को इस तरह रखें कि ग्राहक को आसानी से दिखाई दें और दुकान आकर्षक लगे।
वास्तु के फायदे
वास्तु शास्त्र पर ध्यान देने से न केवल आपकी संपत्ति में वृद्धि होती है, बल्कि यह मानसिक शांति और जीवन में स्थायित्व भी लाता है। सही दिशा और स्थान का चयन करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का प्रवाह बना रहता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नहीं जलता रावण का पुतला, जानिए- कैसे मनाया जाता है कुल्लू दशहरा
4 hrs agoशारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
5 hrs agoआज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
10 hrs agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
1 day agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
1 day agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines