---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vastu Shastra: रोज की इन गलतियों के कारण लगता है वास्तु दोष, बुरी आदतों से बिगड़ सकता है भाग्य

Vastu Shastra: व्यक्ति की कई ऐसी आदतें होती है जो वास्तु दोष का कारण बनती हैं और उसका भाग्य कमजोर करती हैं. इन गलत आदतों के कारण जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आपको इन बुरी आदतों को छोड़ देना चाहिए.

---विज्ञापन---

Vastu Shastra: लोगों के जीवन कुछ भी अच्छा नहीं होता है उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो लोग अपने भाग्य को बुरा मानने लगते हैं. कई बार लोग ग्रह दोष और कुंडली में कमी निकालने लगते हैं लेकिन ऐसा आपकी कुछ गलत आदतों के कारण हो सकता है. वास्तु दोष के कारण इंसान परेशान रह सकता है व्यक्ति की कुछ बुरी आदतें वास्तु दोष का कारण बनती हैं चलिए इनके बारे में जानते हैं. आपके अंदर यह आदतें है तो इन्हें आज ही छोड़ दें.

वास्तु दोष का कारण बनती है ये बुरी आदतें

देर तक सोने की गलती

---विज्ञापन---

कई लोग सुबह बहुत देर तक सोकर उठते हैं. इसका व्यक्ति के जीवन पर असर पड़ता है. सेहत पर बुरा असर होता है. अगर देर से सोकर उठते हैं तो सूर्य की किरण शरीर पर नहीं पड़ती हैं. इससे आपका सूर्य ग्रह कमजोर होता है और करियर में रुकावट आती है आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए.

दूसरों के कपड़े पहनना

---विज्ञापन---

कई लोग एक-दूसरे से कपड़े लेकर पहन लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. व्यक्ति की ऊर्जा कपड़ों में समाहित हो जाती है और इसके दूसरों के पहनने पर नकारात्मक असर हो सकता है. यह गलती करियर में बाधा और मानसिक तनाव का कारण बन सकती है.

ये भी पढ़ें – Numerology: गुस्सैल होती है इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, करियर में होती है सफल, जानें इनकी खासियत

---विज्ञापन---

दातों से नाखून चबाना

अगर आपके अंदर दांतों से नाखून चबाने की गंदी आदत है तो इसे छोड़ दें. इस गलती के कारण आपकी जीवन में अशांति आती है और इसका नकारात्मक असर होता है. इस गलती से व्यक्ति की एकाग्रता कम होती है. इसका भाग्य पर बुरा असर पड़ता है.

---विज्ञापन---

बिस्तर पर बैठकर खाना

अगर आप बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं तो यह गलत है. इस गलती के कारण वास्तु दोष लगता है. बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से राहु ग्रह प्रभावित होता है. इससे भ्रम, तनाव की स्थिति पैदा होती है.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 04, 2026 04:11 PM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola