---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vastu Shastra: घर में इन 3 पक्षियों के टूटे पंख रखने से होती है तेज बरकत, तरक्की देख जलते हैं लोग!

Vastu Shastra: शकुन शास्त्र के अनुसार, सदियों से कुछ पक्षियों का घर में आना या दिखना शुभ माना गया है। वहीं मान्यता है कि 3 पक्षी विशेष के टूटे हुए पंख को घर में रखने से इतनी तेज बरकत होती है कि लोग जलने लगते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 पक्षी कौन-से हैं?

---विज्ञापन---

Vastu Shastra: प्राचीन काल से कुछ पक्षियों का घर में आना या दिखना शुभ माना गया है। शकुन शास्त्र में बाकायदा इसके लिए अलग से एक पक्षी अध्याय ही रखा गया है कि किन-किन पक्षियों का घर में आना शुभ या अशुभ होता है। सदियों से लोग यह मानते आए हैं कि घर में कुछ पक्षी विशेष के टूटे हुए पंख को रखने से सफलता के लिए कड़ी मेहनत, सही दिशा में प्रयास और सकारात्मक सोच के विकास को बढ़ावा मिलता है। जीवन में शुभता का उदय होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में कुछ खास पक्षियों के टूटे हुए पंख रखने से दिन-दूनी रात-चौगुनी तरक्की होती है।

वास्तु शास्त्र और शकुन शास्त्र के आधार पर यहां 3 शुभ पक्षियों की चर्चा की गई है, जिनके टूटे हुए पंख यदि मिल जाए तो नसीब संवरते देर नहीं लगती है। लेकिन, ये ध्यान रखना जरूरी है कि इन पक्षियों के पंख नैचुरल तरीके से उनके शरीर से अलग हुए होने चाहिए, न कि बलपूर्व तोड़े गए हों, अन्यथा लाभ की जगह हानि होने की आशंका रहती है। आइए जानते हैं, ये 3 पक्षी कौन कौन-से हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 35 साल तक स्ट्रगल के बाद बेशुमार धन कमाते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

मोर (Peacock)

peacock-feathers

फोटो साभार; amazon.com

---विज्ञापन---

घर में मोर पंख रखने की परंपरा बेहद प्राचीन है। मान्यता इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बरकत मिलती है। बता दें, मोर का संबंध देवताओं में भगवान कार्तिकेय से है, तो देवियों में ये माता सरस्वती के बेहद नजदीक हैं। मोर को कला और संस्कृति का वाहक माना गया हैं। कहते हैं, जिन व्यक्तियों को प्राकृतिक रूप से मोर के बदन से टूटा हुआ पंख मिलता है, उसका जल्द ही भाग्योदय हो जाता है।

मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट की शोभा है। वास्तु शास्त्र में भी मोर पंख को बेहद शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोर पंख को घर में सही दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह घर में शांति और समृद्धि लाने में मदद करता है। मान्यता है कि दिवाली, धनतेरस, सरस्वती पूजा और अक्षय तृतीया के दिन मोर पंख घर लाने से बरकत होती है।

---विज्ञापन---

नीलकंठ (Neelkanth)

neelkanth-feathers

फोटो साभार: deviantart.com

नीलकंठ पक्षी को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। इसकी नीली गर्दन और पीली चोंच इसे एक आकर्षक और पवित्र पक्षी बनाती है। कई लोग मानते हैं कि नीलकंठ पक्षी के पंख को घर में रखने से कई तरह के लाभ होते हैं। हिंदू धर्म में इस पक्षी को भगवान शिव का अवतार माना जाता है। इसलिए, इसके पंख को घर में रखना शुभ माना जाता है।

---विज्ञापन---

दुनिया की अन्य संस्कृतियों में भी भारतीय नीलकंठ (Indian Roller) को बहुत शुभ माना गया है। कुछ शास्त्रों में नीलकंठ पक्षी को देवदूत का संदेशवाहक माना गया है। इसलिए, इसके पंख को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि नीलकंठ पक्षी का पंख बुरी नजर से बचाता है और घर में सुख-शांति लाता है।

कबूतर (Pigeon)

pigeon-feather

फोटो साभार: i.pinimg.com

---विज्ञापन---

वास्तु के अनुसार, जिन घरों में कबूतर आते हैं और अपना टूटा हुआ पंख छोड़ जाते हैं, वहां परेशानियां नहीं आती हैं। कहते हैं कि घर में कबूतर का टूटकर गिरा हुआ पंख रखा जाना अच्छा होता है और यह खुशहाली लाता है। बहुत से लोग कबूतर के टूटकर गिरे पंख को सफेद कपड़े में बांधकर रखना अच्छा मानते हैं। मान्यता है कि कबूतर के पंख को घर में रखने से घर में शांति और सद्भाव का माहौल बनता है।

वहीं अनेक लोग कबूतर के टूटकर गिरे पंख को लेकर टोटके भी करते हैं। वे कबूतर के टूटे हुए पंख को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखते हैं और मानते हैं कि ऐसा करना भी शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से घर में रहने वाले लोगों की इनकम बढ़ जाती है। सभी लोगों की अपने-अपने कामों में खूब तरक्की होती है। कहते है कि इस टोटके से इतनी तरक्की होती है को पास-पड़ोस और मोहल्ले को लग ईर्ष्या में जल उठते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 15, 2024 04:45 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola