Bathroom Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद लगभग हर एक चीज का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। घर में मौजूद सभी चीजों के लिए एक शुभ स्थान होता है। इसके अलावा कुछ विशेष स्थानों पर कुछ-कुछ कामों को करने की मनाही होती है, नहीं तो इसका प्रभाव कुंडली के साथ-साथ व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है।
हिंदू धर्म में लड़कियों को देवी का रूप माना जाता है, जिनका सम्मान करने से घर-परिवार में सदा सुख-शांति, समृद्धि, यश और धन-धान्य का वास होता है। हालांकि महिलाओं की कुछ गलतियों के कारण पूरे परिवार को वास्तु दोष भी लग सकता है। यहां तक कि पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए उन चार कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर महिलाएं व लड़कियां बाथरूम में करती हैं, तो उनको जीवन में कंगाली का सामना करना पड़ता है।
बिंदी नहीं लगानी चाहिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार, महिलाओं को बाथरूम में मौजूद शीशे व दीवार पर कभी भी बिंदी नहीं लगानी चाहिए। इससे आपको वास्तु दोष लग सकता है, जिससे धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जुलाई में किसको होगा फायदा और कारोबार में कौन सहेगा घाटा? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
निर्वस्त्र होकर नहीं नहाना चाहिए
शास्त्रों में बताया गया है कि लड़कियों व महिलाओं को कभी भी बाथरूम में निर्वस्त्र होकर नहीं नहाना ताहिए। स्नान करते समय शरीर पर एक कपड़ा जरूर होना चाहिए। इससे आपको पितृ दोष लग सकता है। कुंडली में पितृ दोष के कारण समाज में व्यक्ति को सम्मान नहीं मिलता है। इसके अलावा संतान की ओर से कष्ट मिलने लगते हैं। बच्चों को बुरी आदतों की लत लग जाती है और वंश आगे भी नहीं बढ़ता है।
बालों को नहीं फेंकना चाहिए
ज्यादातर महिलाओं की आदत होती है कि वो नहाने के बाद टूटे हुए बालों को बाथरूम में ही छोड़ देती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटे हुए बालों को इधर-उधर रखने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है, जिससे परिवारवालों को बीमारियों, पैसों की कमी और लड़ाई-झगड़ों का सामना करना पड़ता है।
गंदा नहीं छोड़ना चाहिए
नहाने के बाद बाथरूम को हमेशा अच्छे से साफ करके बाहर निकलना चाहिए। इसके अलावा बाल्टी में कभी भी पानी को बचा हुआ नहीं छोड़ना चाहिए। इससे आपको वास्तु दोष लग सकता है। इसके अलावा घर-परिवार में नकारात्मकता का भी वास होता है, जिससे हर समय घर में कोई न कोई व्यक्ति बीमार रहता है।
ये भी पढ़ें- 19 जुलाई से इन 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! बुध-सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से मिलेगा राजसी सुख
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
8 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
10 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
10 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
13 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
15 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines