कई लोगों की आदत होती है कि वे दूसरों से चीजें मुफ्त में ले लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपकी किस्मत पर बुरा असर डाल सकता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें कभी भी किसी से मुफ्त में नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है, आर्थिक तंगी आ सकती है और पारिवारिक संबंध बिगड़ सकते हैं। आइए जानते हैं उन तीन चीजों के बारे में जिन्हें मुफ्त में लेने से बचना चाहिए।
नमक बन सकता है आर्थिक तंगी का कारण
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक का संबंध शनिदेव से होता है। यदि कोई व्यक्ति किसी से मुफ्त में नमक लेता है, तो यह उसके जीवन में रोगों और आर्थिक परेशानियों को बढ़ा सकता है। यह भी माना जाता है कि मुफ्त में नमक लेने से कर्ज बढ़ सकता है और जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। अगर किसी कारणवश आपको किसी से नमक लेना ही पड़े, तो बदले में कुछ और चीज दे देना चाहिए, जिससे इसका नकारात्मक प्रभाव कम हो सके।
ये भी पढ़ें: गोत्र क्या है, विवाह के लिए क्यों जरूरी है गोत्र-मिलान? जानें विस्तार से
सुई ला सकती है रिश्तों में खटास
हिन्दू धर्म में सुई को भी मुफ्त में लेने की मनाही है। ऐसा माना जाता है कि सुई नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है और इसे किसी से मुफ्त में लेने से यह ऊर्जा आपके जीवन में भी प्रवेश कर सकती है। यह परिवार में मनमुटाव और झगड़ों को जन्म दे सकती है। साथ ही, किसी की दी हुई पुरानी सुई का उपयोग भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे दुर्भाग्य बढ़ सकता है। अगर आपको सुई चाहिए, तो इसे खुद खरीदें या इसके बदले में कुछ देकर लें।
रुमाल बढ़ा सकता मनमुटाव
रुमाल एक व्यक्तिगत वस्तु होती है, जो इंसान की ऊर्जा को धारण करती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी दूसरे का रुमाल लेना या किसी को अपना रुमाल देना रिश्तों में दरार डाल सकता है। यह व्यक्ति के भाग्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। यदि कोई आपको रुमाल दे रहा है, तो उसे विनम्रता से मना कर दें या बदले में कुछ दे दें।
ये भी पढ़ें: Vidur Niti: हर महिला को छिपानी चाहिए अपने पति से ये 5 बातें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Video: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
46 mins agoGaruda Purana: मृत्यु के बाद नाक-कान में क्यों लगाई जाती है रुई? जानिए गरुड़ पुराण और विज्ञान से जुड़ा रहस्य
1 hr agoKaalchakra: पितृ पक्ष में श्राद्ध करना क्यों होता है जरूरी? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए महत्व
2 hrs agoMahalaxmi Vrat Upay: आज महालक्ष्मी व्रत का समापन, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें
6 hrs agoKalashtami Vrat 2026 Today: आज है मासिक कालाष्टमी व्रत, जानिए कालभैरव भगवान की पूजा विधि और आरती
7 hrs agoKarwa Chauth 2026 Date: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
19 hrs agoShri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
23 hrs agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoKaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
1 day agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines