मुफ्त में इन 3 चीजों को न करें लेने की गलती, वरना बदकिस्मती नहीं छोड़ेगी पीछा!

भारतीय वास्तु शास्त्र का उद्देश्य मनुष्य के जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाए रखने में मदद करना हैं। इस शास्त्र के अनुसार, मनुष्य को किसी मनुष्य से कभी कुछ चीजें मुफ़्त में नहीं लेनी चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं ये चीजें?

vastu-shastra-advice-for-free-things
विज्ञापन

कई लोगों की आदत होती है कि वे दूसरों से चीजें मुफ्त में ले लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपकी किस्मत पर बुरा असर डाल सकता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें कभी भी किसी से मुफ्त में नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है, आर्थिक तंगी आ सकती है और पारिवारिक संबंध बिगड़ सकते हैं। आइए जानते हैं उन तीन चीजों के बारे में जिन्हें मुफ्त में लेने से बचना चाहिए।

नमक बन सकता है आर्थिक तंगी का कारण

विज्ञापन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक का संबंध शनिदेव से होता है। यदि कोई व्यक्ति किसी से मुफ्त में नमक लेता है, तो यह उसके जीवन में रोगों और आर्थिक परेशानियों को बढ़ा सकता है। यह भी माना जाता है कि मुफ्त में नमक लेने से कर्ज बढ़ सकता है और जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। अगर किसी कारणवश आपको किसी से नमक लेना ही पड़े, तो बदले में कुछ और चीज दे देना चाहिए, जिससे इसका नकारात्मक प्रभाव कम हो सके।

सुई ला सकती है रिश्तों में खटास

विज्ञापन

हिन्दू धर्म में सुई को भी मुफ्त में लेने की मनाही है। ऐसा माना जाता है कि सुई नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है और इसे किसी से मुफ्त में लेने से यह ऊर्जा आपके जीवन में भी प्रवेश कर सकती है। यह परिवार में मनमुटाव और झगड़ों को जन्म दे सकती है। साथ ही, किसी की दी हुई पुरानी सुई का उपयोग भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे दुर्भाग्य बढ़ सकता है। अगर आपको सुई चाहिए, तो इसे खुद खरीदें या इसके बदले में कुछ देकर लें।

रुमाल बढ़ा सकता मनमुटाव

विज्ञापन

रुमाल एक व्यक्तिगत वस्तु होती है, जो इंसान की ऊर्जा को धारण करती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी दूसरे का रुमाल लेना या किसी को अपना रुमाल देना रिश्तों में दरार डाल सकता है। यह व्यक्ति के भाग्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। यदि कोई आपको रुमाल दे रहा है, तो उसे विनम्रता से मना कर दें या बदले में कुछ दे दें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ