Vastu Tips for Dustbin: वास्तु शास्त्र का उद्देश्य जीवन को खुशहाल बनाना है और उन गलतियों को करने से बचाना है, जिससे हमें नुकसान हो सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर का डस्टबिन (कूड़ादान) सही जगह पर नहीं होने से फैमिली मेम्बर्स को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गलत दिशा में डस्टबिन रखने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में आर्थिक संकट बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि डस्टबिन को किस दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।
पूर्वोत्तर दिशा (Northeast Direction)
भारतीय वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के डस्टबिन को कभी भी घर के अंदर उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना घर के सदस्यों के मन को अशांत बनाता है। वे तनावग्रस्त हो सकते हैं और फाइनली मानसिक रूप से बीमार भी हो सकते हैं। इसका सबसे अधिक असर घर के गार्जियन यानी मुखिया पर हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Astro Tips: घर में नहीं होगी पैसों की कमी, बस तिजोरी में चुपके से रख दें ये एक चीज
दक्षिणपूर्व दिशा (Southeast Direction)
वास्तु ग्रंथों में बताया गया है कि अगर आप डस्टबिन को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर रखते हैं, तो आप जीवन में कभी सेविंग्स (Savings) नहीं कर सकते हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि घर में रखी सारी जमापूनजी और धन भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। घर के सदस्यों पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है और घर के मुखिया कंगाल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Shukra Gochar 2024: आज से शुक्र का मेष में गोचर, बन रहा है ‘त्रिग्रही योग’, 5 राशियों पर होगा जबरदस्त असर
पूर्व और उत्तर दिशा (East and North Direction)
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व दिशा और उत्तर दिशा में भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी इतनी बढ़ जाती है कि घर के लोगों में बेवजह निराशा फैलने लगती है। उनकी पर्सनालिटी का विकास रूक जाता है। उत्तर दिशा में रखा डस्टबिन नौकरी और करियर के बेहतर अवसरों में भी कमी ला सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
2 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
5 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
7 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
7 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
9 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines