सही दिशा में काम करने से मिल सकती है सफलता, जन्म तिथि से जानें अपनी Lucky Direction

आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि उसका भाग्य बदल जाए, सारे रुके हुए काम पूरे हो जाएं और जीवन सफलता की ओर बढ़ने लगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी जन्मतिथि आपकी लकी दिशा तय करती है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

सही दिशा में काम करने से मिल सकती है सफलता, जन्म तिथि से जानें अपनी Lucky Direction

Vastu Shashtra: वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारी जन्मतिथि केवल एक तारीख नहीं होती, बल्कि यह अंकों का एक ऐसा समूह होती है जो हमारे स्वभाव, अवसरों और सौभाग्य से गहराई से जुड़ी होती है। हर अंक का संबंध किसी न किसी ग्रह से माना जाता है और हर ग्रह की एक विशेष दिशा होती है। जब हम अपने मूलांक की अनुकूल दिशा में बैठते हैं, कार्य करते हैं या यात्रा की शुरुआत करते हैं तो उस दिशा की सकारात्मक ऊर्जा हमें आसानी से प्राप्त होती है। यह ऊर्जा जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता पाने में सहायक होती है।

विज्ञापन

मूलांक 1, 10, 19, 28

वास्तु शास्त्र के अनुसार इस मूलांक वालों के लिए पूर्व दिशा अत्यंत शुभ मानी जाती है। अगर व्यक्ति इस दिशा में बैठकर अपने जरूरी कार्य करेंगे तो जीवन में जल्दी सफलता मिलेगी और जीवन में तेजी से ग्रोथ होगी।

विज्ञापन

 मूलांक 2, 11, 20, 29

वास्तु शास्त्र के अनुसार इन तारीखों में जन्मे लोगों को उत्तर-पश्चिम दिशा में कार्य करना चाहिए। यह दिशा उनके लिए लाभदायक और समृद्धि देने वाली मानी जाती है।

 मूलांक 3, 12, 21, 30

वास्तु शास्त्र के अनुसार इस मूलांक वालों के लिए उत्तर-पूर्व दिशा बहुत शुभ होती है। इस दिशा में बैठकर किया गया कार्य जल्दी फलदायी होता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rahul Kumar (@askin_astrologyhindi) 

मूलांक 4, 13, 22, 31

वास्तु शास्त्र के अनुसार इन लोगों के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा काफी लकी मानी जाती है और यह दिशा उन्हें जीवन में जल्दी सफलता तक पहुंचा सकती है।

विज्ञापन

मूलांक 5, 14, 23

वास्तु शास्त्र के अनुसार इस मूलांक वालों के लिए उत्तर दिशा विशेष रूप से शुभ है। इस दिशा में बैठकर कार्य करने से उन्हें सकारात्मक परिणाम जल्दी मिलते हैं।

मूलांक 6, 15, 24

वास्तु शास्त्र के अनुसार इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा अत्यंत शुभ होती है। यह दिशा उन्हें ऊर्जा और स्थायित्व प्रदान करती है।

विज्ञापन

मूलांक 7, 16, 25

वास्तु शास्त्र के अनुसार इस मूलांक के लोगों को उत्तर-पूर्व दिशा में कार्य करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

मूलांक 8, 17, 26

वास्तु शास्त्र के अनुसार इन मूलांक वालों के लिए पश्चिम दिशा करियर और व्यवसाय में उन्नति के लिए शुभ मानी जाती है।

विज्ञापन

मूलांक 9, 18, 27

वास्तु शास्त्र के अनुसार इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए दक्षिण दिशा अत्यंत शुभ मानी जाती है। यह दिशा उन्हें मानसिक शक्ति और नेतृत्व क्षमता देती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ