Astro & Vastu Tips: हर कोई अपनी प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ चाहता है। कई बार खूब मेहनत करने के बाद भी ऐसा संभव नहीं हो पाता है। इस कारण कुछ वास्तु दोष भी हो सकता है। आपके ऑफिस की डेस्क का लेआउट और उस पर रखी चीजें भी आपकी तरक्की में बड़ा रोल प्ले कर सकती हैं। इसको लेकर वास्तु शास्त्र में कई उपाय दिए गए हैं। वास्तु शास्त्र में एनर्जी फ्लो और बैलेंस पर फोकस किया जाता है, जबकि ज्योतिष ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभाव पर कार्य करता है।
ऑफिस डेस्क आपके वर्कस्पेस का सेंटर पॉइंट है, जहां आप दिन का ज्यादातर टाइम स्पेंड करते हैं। अगर इस जगह की एनर्जी पॉजिटिव हो, तो आपका कॉन्फिडेंस, फोकस और प्रोडक्टिविटी बढ़ जाता है। ये चीजें डायरेक्टली आपके बॉस और क्लाइंट्स पर जॉब पर इफैक्ट डालती हैं, जिससे सैलरी हाइक और प्रमोशन की राह आसान हो सकती है। वास्तु और ज्योतिष के उपाय न सिर्फ एनर्जी को बैलेंस करते हैं, बल्कि ग्रहों के निगेटिव इफेक्ट्स को भी कम करते हैं। आइए जानते हैं कि ऑफिस की डेस्क पर किन चीजों को रखने से आपको लाभ होगा?
क्रिस्टल बॉल या स्फटिक ग्लोब
क्रिस्टल बॉल को पॉजिटिव एनर्जी का पावरहाउस माना जाता है, जो वास्तु के अनुसार जीवन में सक्सेस और क्लैरिटी लाता है। ज्योतिष में ये शुक्र और चंद्रमा से जुड़ा होता है, जो करियर में स्टेबिलिटी और क्रिएटिविटी को बूस्ट करता है। इसे डेस्क के नॉर्थ-ईस्ट कॉर्नर में रखें, क्योंकि ये दिशा पॉजिटिविटी और ग्रोथ की है। हर सुबह इसे साफ पानी से धोएं और ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें। ये आपकी मेंटल क्लैरिटी और डिसीजन मेकिंग पावर को शार्प करेगा।
लकी बैम्बू
लकी बैम्बू ग्रोथ और प्रॉस्पेरिटी का सिम्बल है, जो वास्तु के हिसाब से ऑफिस में स्ट्रेस कम करता है और पॉजिटिव वाइब्स लाता है। ज्योतिष में ये बुध ग्रह से लिंक्ड है, जो कम्युनिकेशन और बिजनेस स्किल्स को इम्प्रूव करता है। इसे डेस्क के ईस्ट या साउथ-ईस्ट कॉर्नर में 2 या 3 स्टिक्स के साथ रखें। इसके पानी को साफ रखें और हर हफ्ते बदलें। इसके साथ ही गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का 21 बार जाप करें। ये उपाय आपके जॉब में नए मौके लाएगा।
ब्लैक टूमलाइन या शनि पत्थर
ब्लैक टूमलाइन निगेटिव एनर्जी को अब्जॉर्ब करता है और ऑफिस में स्ट्रेस या बुरी नजर से बचाता है। ज्योतिष में ये शनि के बुरे प्रभाव को कम करता है, जिससे प्रमोशन जल्दी हो सकता है। इसे डेस्क के वेस्ट या साउथ-वेस्ट कॉर्नर में रखें। हर हफ्ते इसे नमक वाले पानी से साफ करें। इसके साथ ही शनि मंदिर में काले तिल चढ़ाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का 21 बार जाप करें। ये उपाय वर्कप्लेस में पॉजिटिव माहौल बनाएगा।
छोटा फाउंटेन या पानी का बाउल
वास्तु के अनुसार बहता पानी धन और अवसरों के फ्लो को बढ़ाता है। ये ऑफिस में पॉजिटिव एनर्जी को भी बूस्ट करता है। ज्योतिष में ये चंद्रमा और शुक्र से जुड़ा होता है, जो फाइनेंशियल ग्रोथ में हेल्प करता है। इसे डेस्क के नॉर्थ-ईस्ट या ईस्ट साइड पर रखें। फाउंटेन का पानी साफ रखें। घर पर रात के समय चंद्रमा को दूध से अर्घ्य दें और ‘ॐ सोमाय नमः’ का 11 बार जाप करें। ये उपाय नए प्रोजेक्ट्स और सैलरी हाइक दिलाता है।
सूर्य यंत्र या सूरज की तस्वीर
सूर्य लीडरशिप, कॉन्फिडेंस और रेप्युटेशन का कारक है। वास्तु के अनुसार में सूर्य की एनर्जी ऑफिस में अथॉरिटी और रिस्पेक्ट बढ़ाती है, जबकि ज्योतिष में सूर्य प्रमोशन और जॉब में सक्सेस का कारक है। सूर्यदेव की तस्वीर या सूर्य यंत्र को डेस्क के ईस्ट साइड पर रखें। घर पर सुबह सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और ‘ॐ सूर्याय नमः’ का 11 बार जाप करें। सूर्य यंत्र को गंगाजल से शुद्ध करके रखें। ये आपकी प्रोफेशनल इमेज को बूस्ट करेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और वास्तु शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- क्या है संथारा अनुष्ठान? जिसमें लोग अपनी इच्छा से करते हैं देह त्याग
संबंधित खबरें
धनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
4 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
5 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
2 days agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines