Dhan ke Upay: साल 2026 आने वाला है और हर कोई चाहता है कि नया साल घर-परिवार के लिए खुशहाली और समृद्धि लेकर आए. इसके लिए लोग ज्योतिष और वास्तु के छोटे-छोटे उपाय अपनाते हैं. वास्तु शास्त्र कहता है कि जब ये उपाय, नियमित और सही तरीके से किए जाते हैं, तो बड़े परिणाम देते हैं. यदि आप चाहते हैं कि 2026 साल आपके घर में सुख, शांति और धन लेकर आए, तो यहां बताए गए एक आसान लेकिन असरदार उपाय को अपना सकते हैं. आइए जानते हैं, क्या है यह उपाय?
तुलसी का महत्व
यह उपाय ऐसा ही एक सरल और असरदार उपाय तुलसी की जड़ से जुड़ा है. हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय माना जाता है. इसे लक्ष्मी का निवास स्थान कहा गया है. तुलसी की हर चीज शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. इसलिए इसे घर में रखने या सजाने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है.
नया साल और खास उपाय
नए साल के पहले दिन अपने घर के मेन गेट पर तुलसी की जड़ बांधना शुभ माना गया है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और धन की कमी दूर होती है. इस उपाय से घर को बुरी नजर से भी बचाया जा सकता है.
तुलसी की जड़ कैसे बांधें
सबसे पहले सुखी हुई तुलसी की जड़ लें. इसे लाल कपड़े में रखें और थोड़ा चावल और कुछ सिक्के साथ में बांधें. इसके बाद इसे लाल कलावे से मजबूती से बांध दें.
यह भी पढ़ें: Lucky Gemstones: ‘मनी मैग्नेट’ और ‘सोने का पत्थर’ कहलाता है यह रत्न, पहनते ही भरने लगती है ‘तिजोरी’
सही स्थान और दिशा
इस पोटली को पूजा के समय मां लक्ष्मी के सामने रखें. फिर इसे घर के मेन गेट के दाईं ओर ऊपर बांध दें. ज्योतिषविदों के अनुसार यह दिशा घर में धन, सुख और खुशियों की वृद्धि करती है.
अन्य फायदे
इस उपाय को करने से न केवल घर में समृद्धि आती है, बल्कि घर की ऊर्जा भी सकारात्मक रहती है. परिवार के सदस्य खुश और स्वस्थ रहते हैं. सालभर घर में शांति और संपन्नता बनी रहती है.
आसान और असरदार
यह उपाय बहुत सरल है और कोई विशेष साधन या महंगे सामान की आवश्यकता नहीं होती. केवल थोड़ी श्रद्धा और सही दिशा में इसे लगाना काफी है. नए साल या किसी शुभ अवसर पर यह उपाय किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Gita Gyan: नरक की ओर ले जाती हैं इंसान की ये 3 बुरी आदतें, आज ही छोड़ें वरना पतन निश्चित
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
7 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
8 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
11 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
12 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
15 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines