Varuthini Ekadashi 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हिंदू धर्म में एकादशी की तिथि का बहुत ही खास महत्व होता है। बता दें कि साल में कुल 24 एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान से की जाती है। बता दें कि मई माह में वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। वरुथिनी एकादशी के दिन सुख-शांति के लिए कुछ उपाय किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में वरुथिनी एकादशी के दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए उपाय बताए गए हैं।
कब है वरुथिनी एकादशी
वैदिक पंचांग के अनुसार, वरुथिनी एकादशी 4 मई दिन शनिवार को मनाई जाएगी। एकादशी तिथि के दिन तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि जो लोग वरुथिनी एकादशी के दिन तुलसी माता की पूजा करने से धन-वैभव के साथ सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
इस विधि से करें तुलसी पूजन
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वरुथिनी एकादशी के दिन तुलसी पूजन करने से पहले स्नान ध्यान करें। उसके बाद घर की साफ-सफाई करें और तुलसी माता के साथ भगवान शालिग्राम को स्थापित करें। शालिग्राम स्थापित करने के बाद गंगाजल, पंचामृत और जल भी अर्पित करें। जल अर्पित करने के बाद कुमकुम व गोपी चंदन के साथ हल्दी भी लगाएं।
उसके बाद तुलसी के पौधे पर साड़ी या दुपट्टे से सजाएं। साथ ही शालिग्राम भगवान को भी अच्छे से श्रृंगार करें। श्रृंगार करने के बाद भजन और कीर्तन करें। साथ ही तुलसी और भगवान विष्णु की आरती करें। फिर सभी को प्रसाद बांटे। मान्यता है कि इस विधि से पूजा पाठ करने से घर में धन की कमी नहीं होती है। साथ ही जीवन खुशहाल रहता है।
यह भी पढ़ें- 10 मई के बाद इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बुध देव करेंगे राशि परिवर्तन
यह भी पढ़ें- पार्टनर पर हर समय शक करती हैं ये 5 राशि की लड़कियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
9 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
11 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
12 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
13 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
16 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines