भारत एक धार्मिक देश है, यहां के लोग धर्म के प्रति अटूट विश्वास और आस्था रखते हैं। भारत में कई ऐसी चीजें हैं जिनकी पौराणिक मान्यताएं हैं। साथ ही इनसे जुड़ी कहानियां भी हैं। आज इस खबर में एक ऐसे रहस्य के बारे में बताने वाले हैं जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। जी हां बात कर रहे हैं एक कुएं के बारे में, जो आपका भविष्य बताता है। सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा है कि ये क्या मजाक है लेकिन ये सच है। स्थानीय और ज्योतिषियों की मान्यता है कि यह कुआं आपकी मौत से जुड़ी भविष्यवाणी करता है। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है कुएं का रहस्य
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के निकट सिद्धेश्वरी मोहल्ले में बने सिद्धेश्वरी मंदिर के पास एक कुआं स्थित है। यह आम कुआं नहीं बल्कि इसमें लोगों की मौत से जुड़ी भविष्यवाणी होती है। कुआं का नाम चंद्रकूप है। वाराणसी में यह जगह चंद्रेश्वर लिंग की वजह से प्रसिद्ध है।
सनातन धर्म में चंद्रेश्वर लिंग को नौ शिवलिंगों का हिस्सा माना गया है जिसे नवग्रह शिवलिंग भी कहा जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चंद्रकूप के पास अमावस्या और पूर्णिमा के दिन भक्तों की भीड़ लग जाती है। लोग चंद्रेश्वर लिंग की पूजा करने के बाद चंद्रकूप कुएं के पास जरूर दर्शन करने आते हैं।
कैसे हुआ कुएं का निर्माण
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रकूप कुआं का निर्माण एक शिवभक्त ने किया था। मान्यता है कि उस व्यक्ति के तपस्या से प्रसन्न होकर देवों के देव महादेव प्रकट हुए और उन्होंने भक्त को आशीर्वाद दिया था। भगवान शिव ने अपने भक्त से कहा कि जो लोग मेरी दर्शन करके इस कुएं में देखेंगे और उनकी परछाई नहीं दिखी तो उनकी मृत्यु हो सकती है। तब से लेकर आज तक यह कुआं मौत की भविष्यवाणी करता है।
कैसे होती है भविष्यवाणी
स्थानीय लोगों के अनुसार, लोग यहां आने के बाद कुएं के पानी में देखते हैं। मान्यता है कि कुएं में परछाई दिख गई तब तो ठीक है, लेकिन अगर नहीं दिखी तो आप मौत के बहुत करीब है। मान्यता है कि जो लोग कुएं में झांकते हैं और उनकी परछाई नहीं दिखती है तो उनकी मौत अगले 6 माह के अंदर हो जाती है। मान्यता है कि आसपास में ऐसी कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसलिए लोग कुएं की भविष्यवाणी को सच मानते हैं।
यह भी पढ़ें- मेन गेट पर लगाएं इस भगवान की तस्वीर, सभी दोषों से मिलेगी मुक्ति
यह भी पढ़ें- पैर का अंगूठा गोल होना किस बात का देता है संकेत, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
8 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
8 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
10 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
10 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
12 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines