इस कुएं में परछाई नहीं दिखने पर हो जाती है मौत, जानें क्या है इसका रहस्य

क्या आप ऐसे कुएं के बारे में जानते हैं जिसमें खुद की परछाई नहीं दिखने पर मौत हो जाती हो। अगर नहीं तो आज इस खबर में जानेंगे कि ऐसे कौन से कुआं है जिसके पानी में देखने के बाद अगर परछाई नहीं दिखाई देती है तो मौत हो जाती है।

varanasi chandrakoop
विज्ञापन

भारत एक धार्मिक देश है, यहां के लोग धर्म के प्रति अटूट विश्वास और आस्था रखते हैं। भारत में कई ऐसी चीजें हैं जिनकी पौराणिक मान्यताएं हैं। साथ ही इनसे जुड़ी कहानियां भी हैं। आज इस खबर में एक ऐसे रहस्य के बारे में बताने वाले हैं जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। जी हां बात कर रहे हैं एक कुएं के बारे में, जो आपका भविष्य बताता है। सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा है कि ये क्या मजाक है लेकिन ये सच है। स्थानीय और ज्योतिषियों की मान्यता है कि यह कुआं आपकी मौत से जुड़ी भविष्यवाणी करता है। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है कुएं का रहस्य

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के निकट सिद्धेश्वरी मोहल्ले में बने सिद्धेश्वरी मंदिर के पास एक कुआं स्थित है। यह आम कुआं नहीं बल्कि इसमें लोगों की मौत से जुड़ी भविष्यवाणी होती है। कुआं का नाम चंद्रकूप है। वाराणसी में यह जगह चंद्रेश्वर लिंग की वजह से प्रसिद्ध है।

Advertisment

सनातन धर्म में चंद्रेश्वर लिंग को नौ शिवलिंगों का हिस्सा माना गया है जिसे नवग्रह शिवलिंग भी कहा जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चंद्रकूप के पास अमावस्या और पूर्णिमा के दिन भक्तों की भीड़ लग जाती है। लोग चंद्रेश्वर लिंग की पूजा करने के बाद चंद्रकूप कुएं के पास जरूर दर्शन करने आते हैं।

कैसे हुआ कुएं का निर्माण

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रकूप कुआं का निर्माण एक शिवभक्त ने किया था। मान्यता है कि उस व्यक्ति के तपस्या से प्रसन्न होकर देवों के देव महादेव प्रकट हुए और उन्होंने भक्त को आशीर्वाद दिया था। भगवान शिव ने अपने भक्त से कहा कि जो लोग मेरी दर्शन करके इस कुएं में देखेंगे और उनकी परछाई नहीं दिखी तो उनकी मृत्यु हो सकती है। तब से लेकर आज तक यह कुआं मौत की भविष्यवाणी करता है।

कैसे होती है भविष्यवाणी

स्थानीय लोगों के अनुसार, लोग यहां आने के बाद कुएं के पानी में देखते हैं। मान्यता है कि कुएं में परछाई दिख गई तब तो ठीक है, लेकिन अगर नहीं दिखी तो आप मौत के बहुत करीब है। मान्यता है कि जो लोग कुएं में झांकते हैं और उनकी परछाई नहीं दिखती है तो उनकी मौत अगले 6 माह के अंदर हो जाती है। मान्यता है कि आसपास में ऐसी कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसलिए लोग कुएं की भविष्यवाणी को सच मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ