हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वरलक्ष्मी व्रत के दिन भूल से भी न करें ये 3 गलतियां, सौभाग्य और धन के वरदान से रह जाएंगे वंचित

Varalakshmi Vrat 2024: भगवान शिव को समर्पित सावन के महीने में पड़ने वाला वरलक्ष्मी व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, इस दिन कौन-सी गलतियां करने से बचनी चाहिए?

विज्ञापन
वरलक्ष्मी व्रत 2024

Varalakshmi Vrat 2024: भगवान शिव के प्रिय मास सावन का हर पल, हर दिन विशेष महत्व रखता है। इसलिए इस पावन महीने में पड़ने वाला वरलक्ष्मी व्रत बहुत फलदायी माना गया है। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार, वरलक्ष्मी व्रत रखने धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न होती हैं और धन संकट को दूर करती हैं। कहते हैं, सावन के महीने में इस व्रत के दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से मां लक्ष्मी की आराधना करता है, उसके घर-परिवार में सदा खुशहाली, सुख, शांति, समृद्धि, धन और संपत्ति का वास रहता है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। आइए जानते हैं, इस दिन कौन-सी गलतियां करने से बचनी चाहिए क्या उपाय करने से मां वरलक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होंगी?

कब है वरलक्ष्मी व्रत 2024?

इस साल यह व्रत बार यह व्रत शुक्रवार 16 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। हिन्दू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के लिए समर्पित है। बता दें, इस साल 16 अगस्त बेहद ही खास तारीख बन गया है, क्योंकि इस दिन सिंह सक्रांति भी है और सावन मास की पुत्रदा एकादशी व्रत भी है।

वरलक्ष्मी व्रत पर न करें ये 3 गलतियां

तामसिक पदार्थों से दूर रहें: मां वरलक्ष्मी सात्विक और वैष्णवी देवी हैं। इसलिए इस व्रत के दिन भूल से भी मांस, मछली, अंडा, मदिरा और तंबाकू से बने पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, अन्यथा इस गलती से घर पर दरिद्रता छा जाती है।

विज्ञापन

कमजोर और असहाय का अपमान न करें: मां वरलक्ष्मी का व्रत रखने और पूजा करने वालों को भूल से भी इस दिन बुजुर्ग, निर्धन, कमजोर, रोगी, बीमार और असहाय लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां वरलक्ष्मी न केवल रुष्ट होती हैं, बल्कि धन संकट कभी दूर नहीं होता है।

बुराई करने से बचें: इस व्रत को करने वाले व्यक्तियों को किसी के साथ वाद-विवाद नहीं करना चाहिए और न ही किसी की बुराई करनी चाहिए। इस दिन ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध करने आदि से बचें। पूजा पाठ करते समय अपने मन को शांत और प्रसन्न रखें।

विज्ञापन

मां वरलक्ष्मी को प्रसन्न करने के 2 खास उपाय

1. मां वरलक्ष्मी धन, सौभाग्य और समृद्धि की स्वामिनी देवी लक्ष्मी का वरदान देने वाला रूप है, इसलिए उन्हें वरलक्ष्मी कहा गया है। इनके व्रत के दिन इनकी पूजा में कमल का फूल जरुर शामिल करें, क्योंकि उनको यह फूल बेहद प्रिय और उनका आसन है। इससे मां प्रसन्न होती हैं और कृपा बनाए रखती हैं।

2. वरलक्ष्मी व्रत की पूजा में शंख और कौड़ी को जरुर शामिल करें। ये सभी वस्तुएं माता हो बेहद प्रिय हैं और इनमें उनका वास माना गया है। साथ ही उनको मखाना या इसकी खीर का भोग लगाएं। मान्यता है, इससे जल्द ही परिवार के सदस्यों की आमदनी बढ़ने लगती है और जीवन सुखमय हो जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण-अर्जुन…दो शरीर एक प्राण, सुभद्रा के एक वचन से दोनों में हुआ महायुद्ध; कौन जीता-कौन हारा, पढ़ें पूरी कथा

ये भी पढ़ें: ये गुफा है कई देवताओं का घर, गणेश जी के कटे सिर से लेकर स्वर्ग के रास्ते के लिए है प्रसिद्ध, जानें यहां की रहस्यमयी बातें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola