Valentine’s Day (14 February) 2026 Upay: 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे लवर्स के लिए बहुत खास होता है. जहां कमिटेड और शादीशुदा लोग इस दिन को अपने हमसफर के साथ व्यतीत करते हैं. वहीं, सिंगल लोगों के मन में आशा होती है कि कोई उनसे अपने प्यार का इजहार करेगा. हालांकि, धार्मिक दृष्टि से भी इस साल का वैलेंटाइन डे खास है क्योंकि इस दिन शनि की त्रयोदशी पड़ रही है. ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्याय, कर्म और संघर्ष का दाता माना जाता है. ऐसे में कुछ लोगों के ऊपर इस दिन शनि की अशुभ दृष्टि भी रहेगी.
हालांकि, कुछ उपायों को करके शनि की त्रयोदशी दृष्टि से बचा जा सकता है. चलिए अब जानते हैं 14 फरवरी 2026 को शनि त्रयोदशी के दिन करने वाले अचूक उपायों के बारे में.
शनि त्रयोदशी के उपाय
- यदि आपकी लव लाइफ में परेशानियां चल रही हैं तो 14 फरवरी 2026 को शनि त्रयोदशी पर सुबह के समय शनि देव की पूजा करें. साथ ही गरीबों को सरसों के तेल और काले तिल का दान करें. इससे न सिर्फ आप शनि की अशुभ दृष्टि से बचे रहेंगे, बल्कि प्रेम जीवन में आई परेशानियां भी कम होंगी. वहीं, सिंगल लोग दान करते समय अपनी इच्छा को बोलें और पूर्व में की गई गलतियों के लिए माफी मांगें.
- शनि देव की अशुभ दृष्टि से बचने के लिए वैलेंटाइन डे पर काले कुत्ते को सरसों के तेल में बनी रोटी खिलाएं. साथ ही गरीबों को काले तिल का दान करें. ऐसा करने से आपको प्यार में सफलता मिल सकती है.
- ग्रह शनि के कारण आपकी लव लाइफ में परेशानियां आ रही हैं तो 14 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन डे पर शमी के पेड़ की पूजा करें. इससे आपकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति शांत होगी, जिसके कारण लवर्स के प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी. वहीं, सिंगल लोगों को अपना हमसफर मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- Video: वैलेंटाइन डे के दिन इन 3 राशियों पर होगी खुशियों की बौछार, चंद्र गोचर रहेगा शुभ
वैलेंटाइन डे पर इन गलतियों को करने से बचें
- चमड़े, कांच या नुकीली चीजों को गिफ्ट में देने से बचें.
- शराब या नशीली चीजों का सेवन न करें.
- नकारात्मक चीजों से दूर रहें.
- झूठ न बोलें.
- जल्दबाजी में गलत व बड़े वादे न करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 mins agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
2 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
5 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
23 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
1 day agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines