Valentine's Day 2026 Upay: 14 फरवरी को सिंगल-कमिटेड से लेकर शादीशुदा लोग करें ये 3 उपाय, शनि की त्रयोदशी दृष्टि से बचेंगे और मिलेगी गुड न्यूज

Valentine’s Day 2026 Upay: हर साल 14 फरवरी को देशभर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. हालांकि, साल 2026 में वैलेंटाइन डे पर शनि की त्रयोदशी दृष्टि पड़ रही है यानी शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा. ऐसे में कुछ उपायों को करके आप शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं. यहां पर आपको उन 3 उपायों के बारे में पता चलेगा, जो सिंगल-कमिटेड से लेकर शादीशुदा लोगों के लिए 14 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन डे पर करना शुभ रहेगा.

Valentine's Day 2026 Upay

Credit- Meta AI

Valentine’s Day (14 February) 2026 Upay: 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे लवर्स के लिए बहुत खास होता है. जहां कमिटेड और शादीशुदा लोग इस दिन को अपने हमसफर के साथ व्यतीत करते हैं. वहीं, सिंगल लोगों के मन में आशा होती है कि कोई उनसे अपने प्यार का इजहार करेगा. हालांकि, धार्मिक दृष्टि से भी इस साल का वैलेंटाइन डे खास है क्योंकि इस दिन शनि की त्रयोदशी पड़ रही है. ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्याय, कर्म और संघर्ष का दाता माना जाता है. ऐसे में कुछ लोगों के ऊपर इस दिन शनि की अशुभ दृष्टि भी रहेगी.

विज्ञापन

हालांकि, कुछ उपायों को करके शनि की त्रयोदशी दृष्टि से बचा जा सकता है. चलिए अब जानते हैं 14 फरवरी 2026 को शनि त्रयोदशी के दिन करने वाले अचूक उपायों के बारे में.

विज्ञापन

शनि त्रयोदशी के उपाय

  • यदि आपकी लव लाइफ में परेशानियां चल रही हैं तो 14 फरवरी 2026 को शनि त्रयोदशी पर सुबह के समय शनि देव की पूजा करें. साथ ही गरीबों को सरसों के तेल और काले तिल का दान करें. इससे न सिर्फ आप शनि की अशुभ दृष्टि से बचे रहेंगे, बल्कि प्रेम जीवन में आई परेशानियां भी कम होंगी. वहीं, सिंगल लोग दान करते समय अपनी इच्छा को बोलें और पूर्व में की गई गलतियों के लिए माफी मांगें.
  • शनि देव की अशुभ दृष्टि से बचने के लिए वैलेंटाइन डे पर काले कुत्ते को सरसों के तेल में बनी रोटी खिलाएं. साथ ही गरीबों को काले तिल का दान करें. ऐसा करने से आपको प्यार में सफलता मिल सकती है.
  • ग्रह शनि के कारण आपकी लव लाइफ में परेशानियां आ रही हैं तो 14 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन डे पर शमी के पेड़ की पूजा करें. इससे आपकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति शांत होगी, जिसके कारण लवर्स के प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी. वहीं, सिंगल लोगों को अपना हमसफर मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- Video: वैलेंटाइन डे के दिन इन 3 राशियों पर होगी खुशियों की बौछार, चंद्र गोचर रहेगा शुभ

वैलेंटाइन डे पर इन गलतियों को करने से बचें

  • चमड़े, कांच या नुकीली चीजों को गिफ्ट में देने से बचें.
  • शराब या नशीली चीजों का सेवन न करें.
  • नकारात्मक चीजों से दूर रहें.
  • झूठ न बोलें.
  • जल्दबाजी में गलत व बड़े वादे न करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ