Vaishakh Purnima 2024 Niyam: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन विधि-विधान से धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन जो लोग सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजा-पाठ करते हैं उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि कल यानी 23 मई 2024 दिन गुरुवार को है।
ज्योतिषियों के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु सहित चंद्र देव की भी पूजा की जाती है। धार्मिक शास्त्रों में पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन छोटी सी गलती से पूजा का फल नहीं मिल सकता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि वैशाख पूर्णिमा के दिन किन चीजों का का दान नहीं करना चाहिए। साथ ही क्या-क्या नहीं करना चाहिए।
वैशाख पूर्णिमा के दिन न करें इस चीज का दान
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन कभी भी किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को काले रंग की वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। क्योंकि धार्मिक कार्यों में काले रंग का प्रयोग निषेध माना गया है। साथ ही काले रंग के कपड़े दान या पूजा पाठ में प्रयोग करने से भगवान क्रोधित होते हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन काले रंग की चीजें जैसे काले तिल और काली दाल भी दान में नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों को दान करने से राहु का प्रकोप बढ़ जाता है। साथ ही अपना प्रभाव बढ़ने लगते हैं। व्यक्ति के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
पूर्णिमा पर न करें ये कार्य
ज्योतिषियों के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन घर को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि घर को गंदा रखने से मां लक्ष्मी रुष्ठ हो जाती है। साथ ही इनका आशीर्वाद भी नहीं मिलता है। इसलिए वैशाख पूर्णिमा के दिन साफ-सफाई का ध्यान रखें।
वैशाख पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन नाखून या बाल नहीं कटवाने चाहिए। मान्यता है कि यदि आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो देवी-देवता नाखूश हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- किन-किन राशियों को धारण करना चाहिए नीलम रत्न, शनि दोष से मिलेगी मुक्ति
यह भी पढ़ें- वैशाख पूर्णिमा के दिन बदलेगी 5 राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
5 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
6 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
6 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
10 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
11 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
13 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
1 day agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 day agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 day agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines