हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pradosh Vrat 2026: बुध प्रदोष व्रत पर इस खास उपाय से चमकेगी तकदीर, नौकरी और व्यापार में होगी जबरदस्त तरक्की

Pradosh Vrat 2026: बुध प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए खास उपायों को कर सकते हैं. इन खास उपायों को करने से नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे. चलिए प्रदोष व्रत के इस खास उपाय के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. जिस दिन यह व्रत होता है इसे उसी दिन के प्रदोष के नाम से जानते हैं. अब वैशाख महीने का प्रदोष व्रत बुधवार के दिन पड़ रहा है. ऐसे में यह बुध प्रदोष व्रत होगा. हर दिन के प्रदोष व्रत का अलग महत्व होता है. बुध प्रदोष व्रत का दिन खास उपाय को करने के लिए अच्छा होता है. आप जीवन में सफलता हासिल करने के लिए बुध प्रदोष व्रत कर सकते हैं.

वैशाख बुध प्रदोष व्रत 2026

वैशाख महीने का बुध प्रदोष व्रत 15 अप्रैल, 2026, दिन बुधवार को रखा जाएगा. यह व्रत बुध ग्रह से जुड़े उपायों को करने के लिए बहुत ही खास है. कुंडली में बुध की स्थिति को मजबूत करने के लिए आप खास उपायों को कर सकते हैं. बुध प्रदोष के दिन आप शिवलिंग पर एक खास चीज को चढ़ाकर आर्थिक परेशानियों को दूर कर सकते हैं. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Masik Shivratri 2026: 15 या 16 अप्रैल, कब है वैशाख मासिक शिवरात्रि? इस विशेष मुहूर्त में करें पूजा

विज्ञापन

बुध प्रदोष पर करें खास उपाय

बुध प्रदोष के दिन बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय कर सकते हैं. बुध ग्रह को बुद्धि और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है. आप बुधवार को शिवलिंग पर हरी मूंग अर्पित कर सकते हैं. प्रदोष व्रत पर प्रदोष काल में इस उपाय को कर सकते हैं. ऐसा करने से जीवन से आर्थिक परेशानियों दूर होंगी और नौकरी-व्यापार में तरक्की करेंगे.

धन-धान्य में होगी वृद्धि

शिवलिंग पर हरी मूंग चढ़ाने से व्यापार में तेजी से तरक्की होगी और अधिक मुनाफा कमाएंगे. इससे आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी. शिवलिंग पर मूंग चढ़ाने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. किसी कन्या की शादी में बाधा आ रही है तो उसे इस उपाय को करना चाहिए. शिवलिंग पर हरी मूंग चढ़ाने से विवाह में आ रही बाधाओं का अंत होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola