हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vaishakh Month 2026: आज या कल, कब से है वैशाख माह की शुरुआत? जानिए पुण्यकारी महीने में किन चीजों का करें दान

Vaishakh Month 2026: वैशाख माह की शुरुआत कब से हो रही है इसको लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन है. चलिए जानते हैं कि, वैशाख का पुण्यकारी महीना कब से शुरू हो रहा है. इस महीने में आपको किन चीजों का दान करना चाहिए.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Vaishakh Month 2026: हिंदू पंचांग के दूसरे महीने वैशाख की शुरुआत होने वाली है. वैशाख महीने की शुरुआत की तारीख को लेकर लोगों के बीच अटकलें चल रही हैं. पंचांग का दूसरा महीना वैशाख अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, अप्रैल और मई के दौरान आता है. अब वैशाख की शुरुआत कब से हो रही है और इसका समापन कब होगा. इस महीने के दौरान किन चीजों का दान करने का महत्व होता है चलिए जानते हैं.

कब से शुरू हो रहा वैशाख?

चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि 2 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगी. इसके बाद प्रतिपदा का आरंभ हो जाएगा. लेकिन उदयातिथि के आधार पर पूर्णिमा मनाई जाएगी. ऐसे में वैशाख माह की प्रतिपदा तिथि 3 अप्रैल को होगी. इसी के साथ ही वैशाख माह का आरंभ होगा. वैशाख महीना 3 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार से लेकर 1 मई 2026, शुक्रवार तक रहेगा. 1 मई को वैशाख महीने का समापन हो जाएगा.

ये भी पढ़ें – Hanuman Jayanti 2026: आज मनाई जाएगी हनुमान जयंती, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, आरती से लेकर सबकुछ

विज्ञापन

वैशाख माह का महत्व

वैशाख का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास होता है. वैशाख माह में भगवान विष्णु श्री हरि की पूजा का विधान है. भगवान विष्णुु की पूजा करने और स्नान, दान पुण्य करने से धन-धान्य में धन-धान्य में वृद्धि होती है. वैशाख महीना दान-पुण्य के लिए बेहद खास होता है. वैशाख महीने में किन चीजों का दान करना चाहिए चलिए इसके बारे में जानते हैं.

वैशाख महीने में करें इन चीजों का दान

फल – वैशाख के महीने में बहुत गर्मी पड़ती है. ऐसे में आपको शरीर को ठंडक देने वाले फलों का दान करना चाहिए. वैशाख महीने में तरबूज, खरबूजा और बेल जैसे फलों का दान कर सकते हैं.

विज्ञापन

कपड़ों का दान – जरूरतमंद लोगों को कपड़े का दान करना बेहद अच्छा होता है. वस्त्र दान करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होते हैं. यह व्यक्ति के लिए पुण्यकारी होता है.

पानी या शरबत – गर्मी के मौसम में पानी का दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है. वैशाख में जल का दान करना चाहिए. आप किसी जगह पर निशुल्क प्याऊ लगाकर या शरबत का दान करके जल का दान कर सकते हैं.

विज्ञापन

शीतलता की चीजें – गरीब और जरूरतमंद लोगों को गर्मी से राहत के लिए ठंडी चीजों का दान कर सकते हैं. आप पंखा, दरी, चटाई, कूलर, छाता दान और चप्पल आदि चीजों का दान कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola