Vaishakh Masik Janmashtami 2026: हर महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखा जाता है. यह दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा के लिए खास होता है. मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा-अर्चना से और इस दिन कुछ उपायों को करने से संतान प्राप्ति की बाधा को दूर कर सकते हैं. भक्तों को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा करनी चाहिए. अप्रैल में वैशाख माह की मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कब है और इस दिन किन उपायों को करना चाहिए. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
कब है वैशाख मासिक कृष्ण जन्माष्टमी? (Vaishakh Masik Janmashtami Kab Hai)
वैशाख माह की मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के व्रत के लिए वैशाख कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि का आरंभ 9 अप्रैल की रात को 9 बजकर 19 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन अगले दिन 10 अप्रैल की रात को 10 11 बजकर 15 मिनट पर होगा. कृष्ण जन्माष्टमी के लिए रात के समय को महत्व दिया जाता है. ऐसे में द्रिक पंचांग के अनुसार, वैशाक महीने की मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 9 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत और खास उपायों को कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: दुख, बर्बादी और दरिद्रता का कारण बनती हैं छोटी-छोटी गलतियां, कहीं आप तो नहीं करते हैं ऐसा
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी संतान प्राप्ति के उपाय
संतान गोपाल मंत्र का जाप – मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें और इस खास मंत्र का जाप करें. आपको इस संतान गोपाल मंत्र का जाप करने से संतान प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी. “सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज, अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुचः”
भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा – मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की पूजा करनी चाहिए. आप लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक करें. नए वस्त्र पहनाएं. भगवान की सेवा बिल्कुल अपने बच्चे की तरह करें. इससे कृष्ण जी प्रसन्न होंगे और आपकी झोली खुशियों से भर जाएगी. आपको इस दिन व्रत रखने के साथ ही कृष्ण जी को प्रिय भोग अर्पित करने चाहिए.
घर में लगाएं ऐसी तस्वीर – आपको मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन घर में गाय और बछड़े की मूर्ति को लेकर आना चाहिए. आप घर में पीतल या चांदी की छोटी सी गाय-बछड़े की प्रतिमा रख सकते हैं. भगवान कृष्ण को गायों से गहरा लगाव है. मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर इसे घर में रखने से कृष्ण जी प्रसन्न होते हैं. भगवान कृष्ण जी की कृपा से संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
14 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
16 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
16 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
19 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
21 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines