Vaishakh Amavasya Horoscope : वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह की अमावस्या तिथि कल यानी 8 मई 2024 दिन मंगलवार को है। पंचांग के अनुसार, कल वैशाख अमावस्या की शुरुआत आज सुबह 11 बजकर 45 मिनट से हो रही है और समाप्ति अगले दिन यानी कल 8 बजकर 41 मिनट पर होगी। हिंदू धर्म में दिन की शुरुआत उदया तिथि से मानी जाती है। इसलिए वैशाख माह की अमावस्या तिथि कल यानी 8 मई मानी जाएगी।
ज्योतिषियों के अनुसार, अमावस्या तिथि के दिन कई सारे दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं। अमावस्या के दिन इन संयोगों को बनने से पृथ्वी पर मौजूद सभी जीवों पर प्रभाव पड़ने वाला है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि वैशाख अमावस्या के दिन कौन-कौन सा शुभ योग बन रहा है और किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है।
वैशाख अमावस्या पर बनेगा दुर्लभ योग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार वैशाख माह की अमावस्या तिथि के दिन तीन शुभ योग बनने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये तीन योग शोभन योग, सौभाग्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बनने वाले हैं। बता दें कि सर्वार्थ सिद्धि योग की शुरुआत 8 मई को 1 बजकर 35 मिनट पर होगी और समाप्ति अगले दिन यानी 9 मई को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर होगी।
वहीं सौभाग्य योग की शुरुआत आज यानी 7 मई को रात 9 बजे हो रही है और समाप्ति कल यानी 8 मई को शाम 5 बजकर 30 मिनट पर होगी। ज्योतिषियों के अनुसार, सौभाग्य योग की समाप्ति के बाद शोमन योग की भी शुरुआत हो जाएगी। जो पूरी रात रहने वाली है। शोभन योग की समाप्ति अगले दिन सूर्योदय के बाद हो जाएगी।
इन राशियों को मिलेगा लाभ
वैदिक पंचांग के अनुसार, अमावस्या पर तीन शुभ संयोग बनने से मेष, वृषभ और तुला राशि वाले लोगों की किस्मत बदलने वाली है। माना जा रहा है कि अमावस्या के बाद इन तीन राशियों को कारोबार में लाभ होगा। साथ ही करियर से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जीवन खुशहाल बीतेगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको बड़ी सफलता मिल सकती है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। यह जिम्मेदारी आप बखूबी से निभाएंगे। सीनियर का सहयोग मिलेगा। साथ ही आय में वृद्धि होने की संभवान भी है।
यह भी पढ़ें- हनुमान जी इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, जीवन में होगा बदलाव
यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, खुल जाएगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
48 mins agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
2 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
3 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
19 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
20 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
23 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines