सनातन धर्म के लोगों के लिए साल में आने वाली कुल 12 अमावस्या में से वैशाख अमावस्या का खास महत्व है। वैशाख अमावस्या का व्रत हर साल वैशाख माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन रखा जाता है। ये दिन श्री हरि विष्णु को समर्पित है। इसलिए इस दिन जो लोग श्री हरि विष्णु की पूजा करते हैं और स्नान-दान करते हैं, उन्हें उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल 27 अप्रैल 2025, दिन रविवार को वैशाख अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जो लोग सच्चे मन से वैशाख अमावस्या के दिन कुछ विशेष उपाय करते हैं, उन्हें श्री हरि विष्णु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही जीवन में चल रही अधिकतर समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। चलिए जानते हैं वैशाख अमावस्या के दिन करने वाले प्रभावशाली उपायों के बारे में।
मेष राशि
मेष राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन विष्णु जी की पूजा करें। साथ ही पीपल के वृक्ष में और सूर्य देव को जल अर्पित करें। इस उपाय से आपके जीवन में खुशहाली आएगी।
वृषभ राशि
विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए अमावस्या तिथि पर वृषभ राशि के जातक कुंवारी कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई दें। इस उपाय से आपको करियर में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है।
मिथुन राशि
यदि आपके जीवन में आए-दिन परेशानियां आ रही हैं तो अमावस्या तिथि पर महिलाओं को हरे रंग के वस्त्र दान करें। इससे आपको पुण्य मिलेगा और घर-परिवार में चल रहे क्लेश काफी कम हो जाएंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए अमावस्या तिथि पर सफेद रंग के वस्त्रों का दान करना शुभ रहेगा। इससे आपके कारोबार में वृद्धि होगी। साथ ही मानसिक तनाव कम होगा।
सिंह राशि
जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए सूर्य देव की पूजा करें। साथ ही प्रात: काल उन्हें जल से अर्घ्य दें। इस दौरान सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करें। इस उपाय से आपके धन के साथ-साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें- Video: 30 अप्रैल तक इन मामलों में सावधान रखें 12 राशियां, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने!
कन्या राशि
यदि आपकी जिंदगी में बार-बार परेशानियां आ रही हैं तो इस शुभ दिन जानवरों को हरे रंग का चारा अपने हाथों से खिलाएं। इससे आपको पुण्य मिलेगा और पाप कम होंगे।
तुला राशि
विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए तुला राशि के जातक उनकी पूजा करें। साथ ही विष्णु मंत्रों का जाप करें। पूजा-पाठ के बाद 7 या 11 कन्याओं को खीर का दान करें। वैशाख अमावस्या के दिन ये उपाय करने से आपके सुख और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
अगर आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं तो अमावस्या तिथि पर बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं। इससे आपके शत्रुओं का नाश होगा और जीवन में स्थिरता आएगी।
धनु राशि
जीवन में आ रही परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए अमावस्या तिथि पर जरूरतमंद लोगों के बीच चने की दाल का दान करें। इससे आपको पापों से मुक्ति मिलेगी और जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
मकर राशि
जरूरतमंदों को अन्न या वस्त्र का दान करना अमावस्या तिथि पर मकर राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपके पितर खुश होंगे और आपके सभी दुख-दर्द हर लेंगे।
कुंभ राशि
विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए कुंभ राशि के जातक अमावस्या तिथि पर काले उड़द की दाल का दान कर सकते हैं। इसी के साथ जरूरतमंदों को काले रंग के वस्त्रों का दान करना भी शुभ रहेगा।
मीन राशि
यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में चल रही परेशानियां जल्द ही खत्म हो जाएं तो अमावस्या तिथि पर हल्दी और बेसन से बनी मिठाइयों का दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। साथ ही घर-परिवार में चल रहा क्लेश भी खत्म हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: एक या दो नहीं, मई में 5 बार गोचर करेंगे बुध देव; जानें किन 3 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
16 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
17 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
18 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
18 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
20 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines