साल में आने वाली प्रत्येक अमावस्या तिथि का खास महत्व है, जिस दिन पूजा-पाठ और स्नान-दान करने से साधक को विशेष फल मिलता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, हर महीने एक अमावस्या तिथि आती है। इस समय वैशाख माह चल रहा है। ऐसे में अप्रैल माह में वैशाख अमावस्या का व्रत रखा जाएगा। वैशाख अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा, किसी पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान देना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और व्रत भी रखा जाता है।
चलिए जानते हैं अप्रैल माह में किस दिन वैशाख अमावस्या का व्रत रखा जाएगा। साथ ही आपको श्री हरि विष्णु की पूजा के शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में पता चलेगा।
2025 में कब है वैशाख अमावस्या?
वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस साल वैशाख माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरंभ 27 अप्रैल को प्रात: काल 04 बजकर 49 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन 28 अप्रैल 2025 को सुबह 01 बजे होगा। उदया तिथि के आधार पर इस साल 27 अप्रैल 2025, दिन रविवार को वैशाख अमावस्या का व्रत रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: एक या दो नहीं, मई में 5 बार गोचर करेंगे बुध देव; जानें किन 3 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव?
27 अप्रैल 2025 के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 03:57 से लेकर 04:41 मिनट तक
- तर्पण का समय- प्रात: काल 04:49 से लेकर 28 अप्रैल को सुबह 01:00 मिनट तक
- अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:30 से लेकर दोपहर 12:22 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त- शाम में 06:25 से लेकर 06:47 मिनट तक
- निशिता मुहूर्त- देर रात 11:33 ले लेकर अगले दिन सुबह 12:17 मिनट तक
वैशाख अमावस्या की पूजा विधि
- अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त से पहले उठें।
- ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि कार्य करने के बाद हरे रंग के कपड़े धारण करें।
- व्रत का संकल्प लें।
- पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा करें।
- भगवान विष्णु की पूजा करें और श्री हरि को समर्पित मंत्रों का जाप करें।
- ब्राह्मणों को धन दें।
- जरूरतमंद लोगों को भोजन, कपड़े और धन का दान करें।
ये भी पढ़ें- Video: 30 अप्रैल तक इन मामलों में सावधान रखें 12 राशियां, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
8 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
11 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
14 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
16 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines