Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या पर करें यह खास उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

Vaishakh Amavasya 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस माह में अमावस्या की तिथि 8 मई दिन बुधवार को पड़ रहा है। ऐसे में अमावस्या तिथि के दिन कुछ उपाय करने के बारे में बताया गया है। मान्यता है कि इन उपायों को करने से पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है। तो आइए उन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vaishakh Amavasya 2024 Upay
विज्ञापन

Vaishakh Amavasya 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैशाख माह के अमावस्या तिथि का महत्व बहुत ही अधिक होता है। बता दें कि इस दिन पितरों को तर्पण करने के लिए बेहद शुभ दिन होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख अमावस्या के दिन कुछ उपाय करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही यह तिथि पितरों को प्रसन्न करने के लिए बेहद शुभ दिन होती है।

मान्यता है कि जो लोग अमावस्या तिथि के दिन पितरों का तर्पण के साथ श्राद्ध करते हैं उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही जीवन में कभी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती है। जीवन खुशहाल बीतने लगता है। घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

विज्ञापन

ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन पितरों का तर्पण करने से उनका आशीर्वाद मिलता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस माह में वैशाख की अमावस्या तिथि 8 मई 2024 दिन बुधवार को है। यदि आप पितृ दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इस दिन एक उपाय जरूर करें। तो आइए उन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पितृ दोष निवारण स्तोत्र

ज्योतिषियों के अनुसार, अमावस्या के दिन पितृ दोष निवारण स्तोत्र का पाठ करना बेहद शुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है कि जो लोग अमावस्या के दिन पितृ दोष निवारण स्तोत्र मंत्र का पाठ करते हैं उन पर पितृ देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही घर में सुख-शांति प्रदान करते हैं।

पितृ दोष निवारण स्तोत्र मंत्र का पाठ करने से कुंडली से पितृ दोष खत्म हो जाता है। साथ ही सारी मनोकामना भी पूर्ण हो जाती है। इस दिन पितृ देव को प्रसन्न करने के लिए काले तिल, अक्षत और जल लेकर तर्पण किया जाता है। ऐसा करने से कुंडली के सभी दोषों से मुक्ति मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ