Vaijayanti Plant Vastu Niyam: अधिकतर लोग मनी प्लांट को काफी चमत्कारी मानते हैं, जिसे घर में लगाने से पैसों की कमी दूर होती है. साथ ही घर में खुशहाली बनी रहती है और बीमारियां दूर होती हैं. हालांकि, वास्तु शास्त्र में एक ऐसे पौधे के बारे में भी बताया गया है, जिसे घर में सही दिशा व नियमों के तहत लगाने से मनी प्लांट से भी अधिक लाभ हो सकता है. चलिए जानें ये कौन सा चमत्कारी पौधा है. साथ ही इसे लगाने की सही दिशा व नियमों के बारे में आप यहां पर जान पाएंगे.
घर में वैजयंती का पौधा लगाने के लाभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, वैजयंती का पौधा दैवीय ऊर्जा से भरपूर होता है, जिसे विजय दिलाने वाला पौधा भी माना जाता है. इसे घर में लगाने से बरकत होती है. साथ ही वातावरण मंदिर के समान पवित्र और शांत रहता है. दरअसल, ये पौधा नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. इसके अलावा ये पौधा धन को आकर्षित भी करता है, जिससे आर्थिक संकट दूर होता है और तरक्की का नया रास्ता व्यक्ति को नजर आता है. आपको बता दें कि वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए भी घर में वैजयंती का पौधा लगाना शुभ माना गया है.
घर में वैजयंती का पौधा कहां लगाएं?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के प्रवेश द्वार के पास उत्तर या पूर्व दिशा में वैजयंती का पौधा लगाना सबसे ज्यादा शुभ होता है, लेकिन इस पौधे को खाली स्थान पर ही लगाएं, जहां पर्याप्त मात्रा में धूप आए.
ये भी पढ़ें- Pigeon Lucky Signs: घर में लक्ष्मी आने से पहले कबूतर देता है ये खास इशारे, शकुन शास्त्र का बड़ा खुलासा
वैजयंती के पौधे से जुड़े नियम
- अंधेरे या गंदी जगह पर इस पौधे को नहीं लगाना चाहिए.
- पौधे में नियमित रूप से पानी डालें और खराब पत्तियों को समय-समय पर साफ करें.
- मिट्टी के गमले में ही ये पौधा लगाएं.
- वसंत ऋतु या मानसून में ही ये पौधा लगाना चाहिए.
ये भी पढ़ें- इंसान के साथ-साथ पशुओं को लांघना भी है वर्जित, प्रेमानंद महाराज से जानें नुकसान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नहीं जलता रावण का पुतला, जानिए- कैसे मनाया जाता है कुल्लू दशहरा
5 hrs agoशारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
5 hrs agoआज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
10 hrs agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
1 day agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
1 day agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines