सुख-समृद्धि के मामले में Money Plant से भी ज्यादा असरदार है ये पौधा, नोट कर लें सही दिशा और नियम

Vaijanti Ka Paudha: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे चमत्कारी पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में लगाने से व्यक्ति को विशेष लाभ है. आज यहां पर आप उसी एक पौधे के बारे में जानेंगे, जिसे घर में सही दिशा व नियमों के अनुसार लगाने से घर वालों की तमाम समस्याएं दूर होती हैं. चलिए जानें इस चमत्कारी पौधे के महत्व, लाभ और वास्तु नियमों के बारे में.

Vaijayanti Plant Vastu Niyam

Credit- Social Media

Vaijayanti Plant Vastu Niyam: अधिकतर लोग मनी प्लांट को काफी चमत्कारी मानते हैं, जिसे घर में लगाने से पैसों की कमी दूर होती है. साथ ही घर में खुशहाली बनी रहती है और बीमारियां दूर होती हैं. हालांकि, वास्तु शास्त्र में एक ऐसे पौधे के बारे में भी बताया गया है, जिसे घर में सही दिशा व नियमों के तहत लगाने से मनी प्लांट से भी अधिक लाभ हो सकता है. चलिए जानें ये कौन सा चमत्कारी पौधा है. साथ ही इसे लगाने की सही दिशा व नियमों के बारे में आप यहां पर जान पाएंगे.

विज्ञापन

घर में वैजयंती का पौधा लगाने के लाभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, वैजयंती का पौधा दैवीय ऊर्जा से भरपूर होता है, जिसे विजय दिलाने वाला पौधा भी माना जाता है. इसे घर में लगाने से बरकत होती है. साथ ही वातावरण मंदिर के समान पवित्र और शांत रहता है. दरअसल, ये पौधा नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. इसके अलावा ये पौधा धन को आकर्षित भी करता है, जिससे आर्थिक संकट दूर होता है और तरक्की का नया रास्ता व्यक्ति को नजर आता है. आपको बता दें कि वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए भी घर में वैजयंती का पौधा लगाना शुभ माना गया है.

विज्ञापन

घर में वैजयंती का पौधा कहां लगाएं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के प्रवेश द्वार के पास उत्तर या पूर्व दिशा में वैजयंती का पौधा लगाना सबसे ज्यादा शुभ होता है, लेकिन इस पौधे को खाली स्थान पर ही लगाएं, जहां पर्याप्त मात्रा में धूप आए.

विज्ञापन

वैजयंती के पौधे से जुड़े नियम

  • अंधेरे या गंदी जगह पर इस पौधे को नहीं लगाना चाहिए.
  • पौधे में नियमित रूप से पानी डालें और खराब पत्तियों को समय-समय पर साफ करें.
  • मिट्टी के गमले में ही ये पौधा लगाएं.
  • वसंत ऋतु या मानसून में ही ये पौधा लगाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- इंसान के साथ-साथ पशुओं को लांघना भी है वर्जित, प्रेमानंद महाराज से जानें नुकसान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ