Uttarakhand Char Dham Yatra Update: देशभर के तीर्थयात्रियों के लिए उत्तराखंड सरकार की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि चार धाम यात्रा अब 12 महीने खुली रहेगी। पहले केवल सर्दियों में तीर्थ यात्रा शुरू होती थी, लेकिन अब उत्तराखंड सरकार ने इसे पूरे साल के लिए लागू कर दिया है। यह फैसला न केवल धार्मिक यात्रा को बढ़ावा देगा, बल्कि राज्य के पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी नई दिशा देगा। आइए जानते हैं कि इस फैसले से उत्तराखंड के पर्यटन और तीर्थ यात्रा क्षेत्र में क्या बदलाव आने वाला है…
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम
उत्तराखंड को धार्मिक यात्रा का प्रमुख केंद्र माना जाता है और यह राज्य चार धाम यात्रा के लिए भी प्रसिद्ध है। चार धाम में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ शामिल हैं। इन तीर्थ स्थलों पर हर साल लाखों भक्त आते हैं। अब उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसके तहत सर्दी के मौसम में शुरू की गई तीर्थ यात्रा अब पूरे साल के लिए लागू कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को इस निर्णय का ऐलान किया, जिसमें यह बताया गया कि अब तीर्थ यात्रा 12 महीने चलेगी, पहले यह केवल छह महीने चलती थी।
प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि से हुआ यह फैसला
मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हमारी डबल इंजन सरकार ने सर्दियों में तीर्थ यात्रा की शुरुआत की थी और अब यह यात्रा पूरे साल भर चलेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि इस निर्णय से न केवल धार्मिक यात्रा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। इस कदम से राज्य के पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के अलावा नैना देवी मंदिर, हेमकुंड साहिब, हर की पौड़ी, मंसा देवी मंदिर और ऋषिकेश जैसे अन्य प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी हैं, जिनका दौरा लाखों लोग करते हैं।
अर्थव्यवस्था और रोजगार को मजबूत करेगा
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस पहल से उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिलेगी और स्थानीय समुदायों को निरंतर आजीविका के नए रास्ते मिलेंगे। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम बताया, जो राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और धार्मिक यात्रा को सालभर के लिए लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन भी दिया कि यात्रा की सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जाएगा और राज्य के धार्मिक महत्व को मजबूत किया जाएगा।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
59 mins agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
4 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
6 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
8 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
23 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines