Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी मार्गशीर्ष यानी अगहन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी होती है. हिंदू धर्म में इसे विशेष महत्व प्राप्त है क्योंकि मान्यता है कि इसी दिन माता एकादशी का जन्म हुआ था. कहा जाता है कि माता एकादशी ने भगवान विष्णु के माध्यम से भयंकर राक्षस मुर का वध किया था. इस कारण इसे सभी एकादशियों की शुरुआत माना जाता है.
इस दिन भक्त भगवान विष्णु और माता एकादशी की पूजा करते हैं. व्रत करने से पापों से मुक्ति, मोक्ष की प्राप्ति और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इसे साल की 24 एकादशियों में से एक विशेष व्रत माना जाता है.
उत्पन्ना एकादशी 2025 की तारीख
द्रिक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 15 नवम्बर 2025 को 12:49 AM बजे हो रही है और इस तिथि का का समापन अगले दिन यानी 16 नवम्बर 2025 को 02:37 AM बजे होगी. उदयातिथि नियम से इस वर्ष उत्पन्ना एकादशी का व्रत शनिवार 15 नवम्बर, 2025 को रखा जाएगे.
धन और कर्ज मुक्ति के उपाय
उत्पन्ना एकादशी पर धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए कुछ खास उपाय किए जाते हैं. पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें और उसकी पूजा करें. माना जाता है कि पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है. शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं. मंत्र ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें. ये उपाय करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं.
ये भी पढ़ें: Dhan ke Upay: तिजोरी में रखें टेसू का फूल, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा; होगी धन की बारिश
सुखी दाम्पत्य जीवन के उपाय
उत्पन्ना एकादशी पारिवारिक जीवन और प्रेम बढ़ाने का भी उत्तम दिन है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की एक साथ पूजा करें. विष्णु जी को पीले फूल और माता लक्ष्मी को लाल वस्त्र अर्पित करें. पति-पत्नी मिलकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में सुख, शांति और मधुरता आती है. घर में समृद्धि और प्रेम का वातावरण बनता है.
स्वास्थ्य और रोग मुक्ति के उपाय
स्वास्थ्य और रोगों से मुक्ति पाने के लिए भी यह दिन बहुत शुभ माना जाता है. गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, फल या वस्त्र का दान करें. एकादशी व्रत कथा का पाठ करें और भगवान विष्णु से अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करें. संभव हो तो किसी धार्मिक स्थान पर जाकर जल का कलश दान करें. इन उपायों से न केवल शारीरिक रोगों से राहत मिलती है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है.
ये भी पढ़ें: Hastrekha Secrets: हथेली ये लकी की लाइन बताती है, लाइफ पार्टनर होगा अमीर और केयरिंग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
3 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
4 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
5 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
7 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
23 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines