---विज्ञापन---

Religion angle-right

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी के दिन इन 3 उपायों से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान

Utpanna Ekadashi 2025: मान्यता है कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष को एकादशी माता का जन्म हुआ था, इसलिए इस एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहते हैं. आइए जानते हैं, इस विशेष दिन को किन खास उपायों को करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और जीवन में समृद्धि, प्रेम और मानसिक शांति आती है?

---विज्ञापन---

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी मार्गशीर्ष यानी अगहन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी होती है. हिंदू धर्म में इसे विशेष महत्व प्राप्त है क्योंकि मान्यता है कि इसी दिन माता एकादशी का जन्म हुआ था. कहा जाता है कि माता एकादशी ने भगवान विष्णु के माध्यम से भयंकर राक्षस मुर का वध किया था. इस कारण इसे सभी एकादशियों की शुरुआत माना जाता है.

इस दिन भक्त भगवान विष्णु और माता एकादशी की पूजा करते हैं. व्रत करने से पापों से मुक्ति, मोक्ष की प्राप्ति और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इसे साल की 24 एकादशियों में से एक विशेष व्रत माना जाता है.

---विज्ञापन---

उत्पन्ना एकादशी 2025 की तारीख

द्रिक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 15 नवम्बर 2025 को 12:49 AM बजे हो रही है और इस तिथि का का समापन अगले दिन यानी 16 नवम्बर 2025 को 02:37 AM बजे होगी. उदयातिथि नियम से इस वर्ष उत्पन्ना एकादशी का व्रत शनिवार 15 नवम्बर, 2025 को रखा जाएगे.

धन और कर्ज मुक्ति के उपाय

उत्पन्ना एकादशी पर धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए कुछ खास उपाय किए जाते हैं. पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें और उसकी पूजा करें. माना जाता है कि पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है. शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं. मंत्र ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें. ये उपाय करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Dhan ke Upay: तिजोरी में रखें टेसू का फूल, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा; होगी धन की बारिश

सुखी दाम्पत्य जीवन के उपाय

उत्पन्ना एकादशी पारिवारिक जीवन और प्रेम बढ़ाने का भी उत्तम दिन है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की एक साथ पूजा करें. विष्णु जी को पीले फूल और माता लक्ष्मी को लाल वस्त्र अर्पित करें. पति-पत्नी मिलकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में सुख, शांति और मधुरता आती है. घर में समृद्धि और प्रेम का वातावरण बनता है.

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य और रोग मुक्ति के उपाय

स्वास्थ्य और रोगों से मुक्ति पाने के लिए भी यह दिन बहुत शुभ माना जाता है. गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, फल या वस्त्र का दान करें. एकादशी व्रत कथा का पाठ करें और भगवान विष्णु से अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करें. संभव हो तो किसी धार्मिक स्थान पर जाकर जल का कलश दान करें. इन उपायों से न केवल शारीरिक रोगों से राहत मिलती है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है.

ये भी पढ़ें: Hastrekha Secrets: हथेली ये लकी की लाइन बताती है, लाइफ पार्टनर होगा अमीर और केयरिंग

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 13, 2025 10:35 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola