Utpanna Ekadashi 2025 Vrat Upay: जगत के पालनहार भगवान विष्णु के भक्तों के लिए उत्पन्ना एकादशी के व्रत का खास महत्व है. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष यानी अगहन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस बार ये व्रत आज 15 नवंबर 2025, वार शनिवार को रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी का व्रत काफी प्रभावशाली होता है. इस दिन की गई पूजा-पाठ सीधे विष्णु जी तक पहुंचती है, जिनकी कृपा से व्यक्ति की कोई भी इच्छा पूरी हो सकती है.
शास्त्रों में उत्पन्ना एकादशी के दिन करने वाले कई प्रभावशाली उपायों का भी वर्णन मिलता है. खासकर, रात के समय विष्णु पूजा करने से ज्यादा लाभ होता है. चलिए अब जानते हैं विष्णु जी को खुश करने के लिए उत्पन्ना एकादशी की रात करने वाले प्रभावशाली उपायों के बारे में.
उत्पन्ना एकादशी के उपाय
- उत्पन्ना एकादशी की रात विष्णु जी की पूजा करें. साथ ही किसी पवित्र नदी के तट पर घी का दीपक जलाएं और जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न का दान करें. इस उपाय से आपको विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी और पापों से मुक्ति मिलेगी.
- विष्णु जी की पूजा माता तुलसी की उपासना के बिना अधूरी होती है. इसलिए आज विष्णु जी की पूजा के बाद माता तुलसी की आराधना करें. माता तुलसी को श्रृंगार का सामान, फल, फूल, मिठाई और चुनरी अर्पित करें. साथ ही देसी घी का एक दीपक जलाएं. इससे आपको नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलेगी. साथ ही नजर दोष, खराब सेहत और गृह क्लेश आदि समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है.
- उत्पन्ना एकादशी की रात विष्णु जी की पूजा करने के बाद सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान दें. साथ ही गरीबों को पीले रंग की मिठाई का दान करें. दान के दौरान अपनी मनोकामना को बार-बार बोलें और जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए माफी मांगें. इस उपाय से आपकी इच्छा जरूर पूरी हो जाएगी.
ये भी पढ़ें- Utpanna Ekadashi Ki Aarti: उत्पन्ना एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये आरती, पूरी होगी हर इच्छा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
5 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
8 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
11 hrs agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
19 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
1 day agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
2 days agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines