Utpanna Ekadashi पर जागेगा 12 राशियों का सोया हुआ भाग्य! राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

Utpanna Ekadashi 2024: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि उत्पन्ना एकादशी के दिन यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजों का दान करता है, तो उनकी सभी इच्छाएं भगवान विष्णु के आशीर्वाद से पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं एकादशी तिथि की सही तिथि और प्रभावशाली उपायों के बारे में।

Utpanna Ekadashi 2024
विज्ञापन

मेष राशि

उत्पन्ना एकादशी के दिन मेष राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही जरूरतमंद लोगों को गुड़ या मूंगफली का दान करें। इससे आपके घर में सुख-शांति का वास होगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो आप उत्पन्ना एकादशी के दिन किसी पवित्र नदी में सन्ना करें। साथ ही जरूरतमंद जातकों को दूध या चावल का दान करें। इससे आपको पापों से मुक्ति मिलेगी, जिससे जीवन में सदा खुशहाली बनी रहेगी।

विज्ञापन

मिथुन राशि

भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए उत्पन्ना एकादशी के दिन मिथुन राशि के जातक गौशाला में धन दान करें। इससे आपको गौ माता की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे जीवन में आ रही परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।

कर्क राशि

विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए कर्क राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी के दिन श्री हरि के मंत्रों का जाप करें। साथ ही गरीबों को सफेद रंग की ऊनी चादर का दान करें। इससे आपको पुण्य मिलेगा, जिससे जीवन में आ रही परेशानियां काफी कम हो जाएंगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

यदि आपकी राशि सिंह है, तो आप उत्पन्ना एकादशी के दिन जरूरतमंद जातकों को गुड़ या शहद का दान करें। इससे कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होगी, जिससे जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

कन्या राशि

श्री हरि विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए कन्या राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी के दिन गरीबों को हरी सब्जी या हरे रंग के फल का दान करें। इससे आपको पुण्य मिलेगा। साथ ही नवग्रहों की स्थिति मजबूत होगी।

विज्ञापन

तुला राशि

चावल या सफेद वस्त्रों का दान करना तुला राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है। इससे कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी, जिससे जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, धन, वैभव और यश का वास होगा।

वृश्चिक राशि

विष्णु जी की विशेष कृपा पाने के लिए उत्पन्ना एकादशी के दिन वृश्चिक राशि के जातक लाल रंग की चीजों का दान करें। इससे आपको धन की देवी मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

विज्ञापन

धनु राशि

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए धनु राशि के जातक इस शुभ दिन बेसन या चने की दाल का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से घर-परिवार में शांति, सुख, समृद्धि और धन का वास होगा।

मकर राशि

अगर आपकी राशि मकर है, तो आप उत्पन्ना एकादशी के दिन अखंडित चावल का दान करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु आपसे प्रसन्न होंगे, जिनके आशीर्वाद से आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहेगी।

विज्ञापन

कुंभ राशि

विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए उत्पन्ना एकादशी के दिन कुंभ राशि के जातक जरूरतमंद जातकों को साबुत उड़द या काले कंबल का दान करें। इससे कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होगी, जिससे जीवन में सुख, शांति और खुशहाली सदा बनी रहेगी। इसके अलावा आपको पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

मीन राशि

उत्पन्ना एकादशी के दिन मीन राशि के जातक यदि जरूरतमंद जातकों को फल या दूध का दान करते हैं, तो इससे उन्हें भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही जीवन में कभी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ