Unlucky Zodiac For Gold: इन 4 राशियों के लिए अशुभ होता है सोना पहनना, करना चाहिए परहेज वरना…

Unlucky Zodiac For Gold: सोना पहनना सभी लोगों के लिए शुभ नहीं होता है. जैसे रत्न धारण करने के लिए राशि और स्वामी ग्रह देखा जाता है. ऐसे ही सोना सभी के लिए शुभ नहीं होता है. कई राशि के जातकों के लिए सोना पहनना अशुभ साबित हो सकता है. इन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए वरना सेहत संबंधी समस्याएं, आर्थिक नुकसान और दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है.

Unlucky Zodiac For Gold

Gold Unlucky For These Zodiac Sign: सोने के रेट इन दिनों आसमान छू रहे हैं. सोना पहनने का सभी लोगों को शौक होता है. लेकिन सोना पहनना सभी के लिए अच्छा नहीं होता है. बता दें कि, सोना, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा सभी धातुओं का संबंध ग्रहों से होता है. इसका संबंध लोगों के जीवन पर पड़ता है. जैसे रत्न ग्रहों की स्थिति देखकर धारण करते हैं ऐसे ही सोना हर किसी को धारण नहीं करना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार, सोने का संबंंध गुरु ग्रह से होता है. कुछ राशियों को सोना धारण करने से बचना चाहिए वरना करियर, शादी, धन-दौलत आदि के मामले में अशुभ परिणाम मिलते हैं.

विज्ञापन

इन राशियों के लिए अशुभ होता है गोल्ड

वृषभ राशि

विज्ञापन

वृषभ राशि वालों को सोना पहनने से परहेज करना चाहिए. वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. शुक्र को धन, संपत्ति और लग्जरी लाइफ का कारक मानते हैं. सोने का संबंध गुरु ग्रह से होता है लेकिन शुक्र और गुरु के बीच शत्रुता का भाव है ऐसे में आपको लिए सोना पहनना अशुभ होता है. इसके कारण जीवन में चुनौतियां आ सकती है.

मिथुन राशि

विज्ञापन

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं. सोने का संबंध गुरु से होता है. गुरु और बुध के बीच शत्रुता का भाव है. मिथुन राशि वालों के लिए सोना पहनना अच्छा नहीं होता है. आप सोना धारण करते हैं तो इससे आर्थिक परेशानी और सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं. मकर राशि के लोगों को सोना धारण करने से बचना चाहिए. इससे जीवन में नकारात्मकता आती है और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ का स्वामी ग्रह शनि है इन लोगों के लिए सोना पहनना अशुभ होता है. इसके कारण परिवारिक जीवन में समस्याएं आती हैं. इसके चलते करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. कुंभ राशि के जातकों को सोना पहनने से परहेज करना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ