---विज्ञापन---

Religion angle-right

फर्श से अर्श पर पहुंचा देंगे सोमवार के ये 3 उपाय, बेहद हैं अचूक

Monday Remedies: ज्योतिष में सोमवार के दिन को भगवान शिव और चंद्रमा का माना जाता है। इस कारण यह दिन समस्याओं का अंत करने के लिए बेहद ही प्रभावशाली भी माना जाता है। सोमवार को कुछ उपायों को करने से जीवन की सभी समस्याओं को अंत हो जाता है। आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन किन उपायों को कर सकते हैं?

---विज्ञापन---

Monday Remedies: सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्रदेव को समर्पित होता है। इस दिन कुछ आसान से उपायों को करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही व्यक्ति फर्श से अर्श पर पहुंच जाता है। सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्रमा की कृपा पाने के लिए बेहद ही शुभ माना गया है।

चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक शांति का प्रतीक है, जबकि भगवान शिव आध्यात्मिक शक्ति और सकारात्मकता के स्रोत हैं। शिव पुराण, नारद पुराण, अथर्ववेद, लिंग पुराण और स्कंद पुराण जैसे ग्रंथों में सोमवार के लिए विशेष उपायों का उल्लेख है, जो मानसिक संतुलन, सौभाग्य प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन किन उपायों को करना चाहिए?

---विज्ञापन---

चंद्र यंत्र की पूजा

नारद पुराण उत्तरार्ध, अध्याय 24 में चंद्र यंत्र की पूजा को प्रभावी उपाय बताया गया है। सुबह स्नान के बाद चांदी या तांबे पर बने चंद्र यंत्र को सफेद कपड़े पर स्थापित करें। इसे गंगाजल से शुद्ध करें। इसके बाद दूध और सफेद चमेली के फूल अर्पित करें। इस बाद ‘ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः चंद्राय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। यंत्र को रात के समय चंद्रमा की रोशनी में रखें ताकि उसकी शक्ति बढ़े। यह उपाय मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक संतुलन और अंतर्जनन को मजबूत करता है। इससे स्वास्थ्य ठीक होता है और कार्यों में सफलता मिलने लगती है।

शिवलिंग का चंदन-दूध से अभिषेक

शिव पुराण ईशान संहिता के अध्याय 12 में शिवलिंग पर दूध और चंदन से अभिषेक को मानसिक शांति और चंद्र दोष निवारण के लिए प्रभावी बताया गया है। सुबह या सायंकाल में शिवलिंग का दूध और चंदन से अभिषेक करें। इसके साथ ही 11 बिल्वपत्र और सफेद फूल चढ़ाएं और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें। यह उपाय तनाव, अनिद्रा और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इसके साथ ही व्यक्ति को धन की कमी नहीं रहती है। शिव को चंदन अर्पित करने से व्यक्ति अमीर बन जाता है।

---विज्ञापन---

चांदी के पात्र में दूध पीना

अथर्ववेद कांड 6, सूक्त 59 में चंद्रमा की शीतलता को आत्मसात करने के लिए चांदी के बर्तन का उपयोग करने का उल्लेख है। सोमवार को चांदी के गिलास या कटोरी में दूध को रात भर चंद्रमा की रोशनी में रखें। सुबह इसे गंगाजल से शुद्ध करें और ‘ॐ चंद्राय नमः’ मंत्र का 21 बार जाप करते हुए पी लें। यह उपाय भावनात्मक स्थिरता और मानसिक शांति को बढ़ाता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Numerology: 2 जून को खुलेगा इन 4 मूलांक वालों का नसीब, हो जाएंगे मालामाल

First published on: Jun 02, 2025 08:12 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola