Tulsi Vastu Tips: तुलसी का पौधा न केवल सुंदर और हरा-भरा लगता है, बल्कि हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व भी है. इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधों को तुलसी के पास रखना शुभ नहीं माना जाता है?
आपको बता दें कि कार्तिक मास की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप के संग तुलसी जी का विवाह संपन्न होता है। यह पावन पर्व इस साल 2 नवंबर, 2025 को पड़ रहा है। इस मौके पर आइए जानते है, कौन-कौन से पौधे तुलसी के पास न लगाएं और क्यों?
कैक्टस या नागफनी
कैक्टस का पौधा कांटेदार होता है और इसे अक्सर नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के लिए रखा जाता है. लेकिन तुलसी के पास कैक्टस लगाने से उल्टा असर पड़ सकता है. इसकी कांटेदार प्रकृति से घर में ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है और समस्याएं जस की तस बनी रह सकती हैं.
नींबू का पौधा
नींबू अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन तुलसी के पास इसका पौधा रखना शुभ नहीं माना जाता. ऐसा करने से आपके काम अटक सकते हैं और घर की समृद्धि धीरे-धीरे कम हो सकती है.
शमी का पौधा
शमी का पौधा घर की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन तुलसी के पास इसे लगाने से परिवार में अनहोनी की संभावना बढ़ सकती है. इससे मानसिक तनाव और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
सफेद दूध वाले पौधे
कुछ पौधों से सफेद दूध निकलता है, जैसे पॉपुलर हरी घास, मोतिया फूल. ऐसे पौधों को तुलसी के पास लगाने से घर में धन का आगमन रुक सकता है. इसे घर की समृद्धि के लिए हानिकारक माना गया है.
चमेली का पौधा
चमेली सुगंधित और सुंदर होता है, लेकिन तुलसी के पास इसे लगाने से वास्तु दोष का खतरा बढ़ सकता है. इससे परिवार के सदस्यों की आय और सुख-शांति प्रभावित हो सकती है.
तुलसी के पास लगाएं ये पौधे
तुलसी के पास केले का पौधा और मनी प्लांट लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है. ये पौधे धन, समृद्धि और खुशहाली को आकर्षित करते हैं. केले के पौधे की पत्तियां तुलसी के पौधे को सुरक्षा देती हैं और मनी प्लांट ऊर्जा को संतुलित करता है.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- तुलसी को हमेशा साफ और हवादार स्थान पर रखें.
- इसके आसपास गंदगी या अन्य पौधों की अधिकता न हो.
- तुलसी की नियमित पूजा और पानी देना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पति से ये 4 बातें छिपाना ही है समझदारी, वरना खुशहाल जिंदगी बन सकती है नर्क
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
5 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
19 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
22 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines