हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tulsi ke Upay: तुलसी में आ जाए ये एक चीज, तुरंत करें ये 5 काम, कमाई होगी बंपर; घर में बरसेगा पैसा

Tulsi ke Upay: हिन्दू धर्म में सिर्फ एक पौधा नहीं बल्कि घर में सुख, समृद्धि और धन की देवी का प्रतीक है. इसके पौधे से एक शुभ चीज का समय पर निकालना और सही उपाय करना, घर में खुशहाली और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करता है. आइए जानते हैं, क्या है ये शुभ चीज और किस उपाय से घर में धन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना सकते हैं?

विज्ञापन

Tulsi ke Upay: तुलसी का पौधा सिर्फ धार्मिक महत्व नहीं रखता, बल्कि इसे घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है. हिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय माना गया है क्योंकि इसे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रिय पौधा कहा जाता है. खासतौर पर तुलसी की मंजरी पर ध्यान देने से घर में धन और खुशहाली बढ़ती है. मंजरी तुलसी के पत्तों के बीच में उगती है. इसे समय पर निकाल लेना बहुत महत्वपूर्ण होता है. ऐसा करने से पौधे का भार कम होता है और यह लंबे समय तक हरा-भरा रहता है. साथ ही, कुछ सरल उपाय अपनाकर इसकी ऊर्जा से घर में सुख-शांति और धन की प्राप्ति संभव है. आइए जानते हैं, क्या हैं ये खास लेकिन आसान उपाय?

भगवान विष्णु को अर्पित करें

कहा जाता है कि भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय हैं. तुलसी की मंजरी को विशेष रूप से श्री हरि को अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है और धर्म-कर्म में सफलता बढ़ती है. यह उपाय मोक्ष की प्राप्ति और घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए भी लाभकारी माना जाता है.

घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करें

अगर घर में कलह या तनाव का माहौल है तो गंगाजल में तुलसी की मंजरी मिलाकर पूरे घर में छिड़कें. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर का वातावरण शांत और सकारात्मक बनता है. यह उपाय विशेष रूप से पारिवारिक समस्याओं और मानसिक अशांति को कम करने में सहायक है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Shani Gochar 2026 Rashifal: बुध के नक्षत्र रेवती में शनि गोचर इन 5 राशियों के लिए लकी, चुंबक-सा खिंचा आएगा धन

धन समस्याओं का समाधान

हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी को तुलसी की मंजरी अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. इसे नियमित करने से धन की कमी नहीं होती और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है. सरल शब्दों में कहें तो यह उपाय घर में वित्तीय स्थिरता और समृद्धि लाने में मदद करता है.

विज्ञापन

धन स्थान पर रखें

तुलसी की मंजरी को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी या घर के धन रखने वाले स्थान पर रखना भी लाभकारी है. यह उपाय घर की आर्थिक स्थिति को सुधारता है और पैसों के स्थायी प्रवाह को सुनिश्चित करता है.

पैसों के प्रवाह में सुधार

यदि वर्क प्लेस यानी ऑफिस और कामकाजी स्थान पर भी तुलसी की मंजरी को उचित ढंग रख सकते हैं. इसे तिजोरी या कैश बुक के पास रखने से व्यवसाय में लाभ बढ़ने और पैसों के प्रवाह में सुधार होता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Lucky Gemstone: किन राशियों के लिए बेहद फलदायी है पन्ना, जानिए इस रत्न को पहनने के अनोखे फायदे

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola