कलाई पर Triangle का निशान बनना शुभ है या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Triangle Mark On The Wrist Meaning: क्या आपके हाथ की कलाई पर भी त्रिभुज (Triangle) का निशान बन रहा है? अगर हां, तो इससे आपको अपने भविष्य से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं. चलिए जानते हैं कलाई पर त्रिभुज के निशान का सामुद्रिक शास्त्र में क्या महत्व है और इसका जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है.

Triangle Mark On The Wrist Meaning

Credit- Social Media

Triangle Mark On The Wrist Meaning: सामुद्रिक शास्त्र को वैदिक ज्योतिष शास्त्र का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है, जो कि एक प्राचीन भारतीय विद्या है. इसमें बॉडी के निशान, लक्षणों और अंगों के आधार पर मनुष्य के स्वभाव और भविष्य का विश्लेषण किया जाता है. इसमें कलाई पर त्रिभुज (Triangle) बनने को भी एक खास लक्षण माना गया है. इसके जरिए व्यक्ति के स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, बुद्धिमत्ता और फ्यूचर के महत्वपूर्ण संकेत मिलते हैं. चलिए जानते हैं कलाई पर त्रिभुज बनने के महत्व और इसके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में.

विज्ञापन

भाग्यशाली लोगों की कलाई पर होता है ये निशान

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, कलाई पर त्रिभुज का निशान बनना शुभ होता है. ये दर्शाता है कि वक्त के साथ-साथ व्यक्ति का पैसा बढ़ता चला जाएगा. जीवन में एक समय के बाद न तो इन्हें पैसों को लेकर परेशान होना पड़ेगा और न ही सेहत ज्यादा खराब रहेगी.

विज्ञापन

भाग्य से ज्यादा मेहनत पर करते हैं भरोसा

जिन लोगों की कलाई पर त्रिभुज का निशान होता है, वो किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करते हैं. ऐसे लोग जो सोचते हैं, उसे हासिल करके ही दम लेते हैं. इनसे हार बर्दाश्त नहीं होती है, इसलिए हर चीज को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. बता दें कि इन लोगों की सबसे बड़ी खूबी ये है कि इन्हें चापलूसी करना पसंद नहीं होता है.

विज्ञापन

किस कलाई पर त्रिभुज का निशान होना है शुभ?

सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो दोनों में से किसी भी हाथ की कलाई पर त्रिभुज का निशान बनना शुभ होता है. ये निशान हर व्यक्ति की कलाई पर नहीं होता है, बल्कि भाग्यशाली और धनवान लोगों की कलाई पर ही देखने को मिलता है.

कलाई पर तिल होने का मतलब

त्रिभुज के अलावा कलाई पर तिल होना भी शुभ होता है. सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो जिन लोगों की कलाई पर तिल होता है, वो किस्मत के काफी धनी होते हैं. ऐसे लोगों का दिमाग बहुत तेज होता है. इनके अंदर हर परिस्थिति में खुद को डालने की शानदार क्षमता होती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ