Traditional Chinese Remedy For Evil Eye: हर देश की अपनी परंपरा होती है, जिनका उनके लिए खास महत्व होता है. आमतौर पर भारत में नींबू-मिर्ची, नमक, जूते-चप्पल, राई, पानी और सरसों के तेल-बत्ती आदि से बुरी नजर उतारी जाती है. लेकिन चीन में इन चीजों को छोड़कर मुर्गे से बुरी नजर, काला जादू और बुरी शक्तियों को दूर भगाया जाता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि चीन में कैसे मुर्गे से नजर उतारी जाती है और क्यों बुरी शक्तियों को दूर भगाने के लिए मुर्गे का इस्तेमाल किया जाता है.
मुर्गे से कैसे उतारते हैं नजर?
चीन में मुर्गे को एक शुभ पक्षी माना जाता है. वहां के लोग मुर्गे को सौभाग्य, साहस, ईमानदारी और समय की पाबंदी का प्रतीक मानते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण चीन के कुछ इलाकों में मुर्गे से माताएं अपने बच्चों की व घर वालों की नजर उतारती हैं. किसी शुभ दिन मुर्गे का सिर काटकर घर की छत पर उसे फेंक दिया जाता है, जबकि बचे हुए मुर्गे के शरीर का खून घर की दीवारों पर लगाया जाता है. माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है और बुरी आत्माएं दूर रहती हैं. इसके अलावा कुछ लोग घर के आंगन में मुर्गे का खून छिड़कते हैं. कहा जाता है कि इससे घर में शांति रहती है.
राशिफल में भी आता हैं मुर्गे का नाम
आपको बता दें कि चीनी राशिफल (Chinese Zodiac) के नाम 12 जानवरों पर आधारित हैं, जिसमें मुर्गे को दसवां स्थान प्राप्त है. जिन लोगों का जन्म साल 1933, 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005 या 2017 में हुआ है, उनकी राशि मुर्गा होती है. वहीं, जिन लोगों का जन्म वर्ष 2029 में होगा, उनकी राशि भी मुर्गा होगी.
मुर्गा राशि की खासियत
माना जाता है कि जिन लोगों की राशि मुर्गा होती है, वो काफी ज्यादा बहादुर होते हैं. ऐसे लोग अपनी मेहनत से जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं. इसके अलावा ये लोग काफी ज्यादा वफादार होते हैं. ये कभी किसी का दिल नहीं दुखाते हैं और अपना हर रिश्ता दिल से निभाते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
48 mins agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
2 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
3 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
19 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
20 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
23 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines