News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
World Famous Vishnu Mandir: ऐसे तो दुनिया भर में भगवान विष्णु के कई मंदिर हैं, लेकिन कुछ मंदिर अपनी दिव्यता, वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के कारण विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं। ये मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का भी केंद्र हैं। इन मंदिरों में जाकर भगवान विष्णु की स्तुति करना और उनके दर्शन करना जीवन को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता है। तो आइए जानते हैं भगवान विष्णु के उन 7 विश्व विख्यात मंदिरों के बारे में जहां जाकर हर भक्त को दिव्यता और आध्यात्मिक संतोष की अनुभूति होती है।
हिमालय की गोद में स्थित प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम, भगवान विष्णु के पंच बद्री में सबसे प्रमुख है। यह मंदिर चार धामों और चार प्रमुख वैष्णव तीर्थों में शामिल है। यहां भगवान विष्णु की पूजा “बद्री नारायण रूप में की जाती है। यह स्थान आध्यात्मिक शांति और मोक्ष की कामना करने वालों के लिए अत्यंत पावन माना जाता है। यहां आने के लिए लोग साल भर पहले से ही तैयारी शुरू कर देते हैं।
पुरी में स्थित यह मंदिर भगवान जगन्नाथ (विष्णु का रूप) उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को समर्पित है। हर वर्ष यहां की रथ यात्रा विश्व प्रसिद्ध है जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। यह मंदिर वैष्णव परंपरा का एक प्रमुख केंद्र है और चार धामों में भी शामिल है। यहां भक्तों की लंबी कतारें लगती हैं।
यह दक्षिण भारत का सबसे बड़ा और प्राचीन विष्णु मंदिर है। भगवान विष्णु यहां रंगनाथ रूप में शेषनाग पर शयन करते हुए विराजमान हैं। यह मंदिर वैष्णव भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक तीर्थ स्थल और वास्तुकला का अनुपम उदाहरण है।
तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर (विष्णु के कलयुग अवतार) को समर्पित है। यह मंदिर विश्व के सबसे धनी और सबसे अधिक दर्शन वाले मंदिरों में गिना जाता है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहाँ दर्शन मात्र से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
भगवान विठोबा (विष्णु का अवतार) और उनकी पत्नी रुक्मिणी को समर्पित यह मंदिर महाराष्ट्र के पंढरपुर में स्थित है। हर साल आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर लाखों वारीकरी (भक्त) पैदल यात्रा करके दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर भक्ति आंदोलन और संत परंपरा का प्रमुख केंद्र रहा है।
भगवान श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका में स्थित यह मंदिर “द्वारकाधीश” के रूप में उनकी पूजा का मुख्य केंद्र है। यह चार धामों में से एक है और धार्मिक, ऐतिहासिक व पौराणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां दर्शन करना मोक्ष के मार्ग की ओर पहला कदम माना जाता है।
यह मंदिर भगवान कृष्ण (विष्णु के अवतार) को समर्पित है जो यहां बांके बिहारी रूप में पूजे जाते हैं। वृंदावन का यह मंदिर भक्ति और प्रेम की भावना से ओतप्रोत है। यहां की आरती, सेवा और रासलीला की परंपराएं श्रद्धालुओं को अत्यंत भावविभोर कर देती हैं।
ये भी पढ़ें- हर इच्छा होगी साकार, दिल्ली के इन 5 मंदिरों में करें भगवान विष्णु के दर्शन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।