Tirupati Balaji Mandir: तिरुपति बालाजी मंदिर देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार वेंकटेश्वर स्वामी को समर्पित है. यह मंदिर भारत के आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के पहाड़ी शहर तिरुमला में स्थित है. तिरुपति मंदिर हमेशा श्रीनिवासा, गोविंदा और बालाजी के नाम से गूंजता रहता है. तिरुपति बालाजी मंदिर में बाल दान करने की परंपरा है. यहां दर्शन करने वाले भक्त वेंकटेश्वर स्वामी को बाल दान करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंदिर में बाल का दान करना बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है. श्री वेंकटेश्वर स्वामी के चरणों में बाल दान करने की पुरानी परंपरा के पीछे क्या कहानी है? आइये जानते हैं.
तिरुपति बालाजी मंदिर में बाल दान करने की परंपरा
तिरुपति बालाजी मंदिर में बाल दान करने की कहानी भक्ती भाव से भरी हुई है. बाल दान करने की परंपरा गंधर्व राजकुमारी नीला देवी से जुड़ी हुई है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार विष्णु भगवान वेंकटेश्वर के रूप में तिरुमला पर्वत पर विचरण कर रहे थे. इस दौरान वह एक चरवाहे की कुल्हाड़ी लगने से घायल हो गए. उनके सिर में चोट लगी और कुछ हिस्से से बाल हट गए.
ये भी पढ़ें – Budh Gochar: वक्री बुध करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, करियर में तरक्की करें इन 3 राशि के लोग
राजकुमारी नीला देवी ने भगवान को बाल अर्पित किए
भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के सिर के कुछ हिस्से से बाल हट जाने के कारण उनका सुंदर रूप खराब हो गया. यह देख गंधर्व राजकुमारी नीला देवी ने अपे केश भगवान को अर्पित किए थे. उन्होंने अपने बाल काटकर भगवान के सिर पर रख दिए इससे उनका रूप वापस से पहले जैसा सुंदर हो गया. राजकुमारी नीला देवी के भक्ति और प्रेम भाव को देखकर भगवान वेंकटेश्वर प्रसन्न हो गए. उन्होंने आशीर्वाद दिया कि, भविष्य में जो भी उनके दर्शन कर बाल दान करेगा उसे जीवन में भगवान की कृपा प्राप्त होगी.
बाल दान करने का महत्व
तिरुपति बालाजी मंदिर में बाल का दान करना अहंकार का त्याग और भक्ति का प्रतीक माना जाता है. केश दान का अर्थ है कि, भक्त अभिमान, मोह और अहंकार त्यागकर भगवान को पूर्ण समर्पण कर रहे हैं. तिरुपति मंदिर में मनोकामना पूर्ण होने पर भी भक्त बाल दान करते हैं. यहां मंदिर में बाल दान करने को आत्मशुद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.
ये भी पढ़ें – Gita Updesh: वैवाहिक जीवन को खुशियों से भर देंगे ये 3 उपदेश, मजबूत होगा पति-पत्नी का रिश्ता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
5 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
6 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
7 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
7 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
9 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines