Tilak With Rice Benefits: माथे पर तिलक के साथ क्यों लगाते हैं चावल? जानें इसके पीछे छिपी धार्मिक मान्यता

Tilak With Rice Benefits: हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाने की परंपरा है. आपने देखा होगा कि, माथे पर तिलक के साथ ही चावल भी लगाया जाता है. हालांकि, कम ही लोग इसके महत्व के बारे में पता होगा. चलिए जानते हैं कि, तिलक के साथ माथे पर चावल क्यों लगता हैं?

Tilak With Rice Benefits

Photo Credit- News24GFX

Tilak With Rice Benefits: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले तिलक लगाने की परंपरा है. तिलक लगाकर और भगवान की पूजा-अर्चना कर कार्य की शुरुआत होती है. माथे पर तिलक लगाने के बाद उसके ऊपर चावल लगाए जाते हैं. माथे पर तिलक को आशीर्वाद का प्रतिक माना जाता है. कुमकुम, चंदन, हल्दी और भस्म कई प्रकार की सामग्रियों से अलग-अलग तिलक किये जाते हैं. रोली से तिलक लगाने के बाद इसके ऊपर चावल लगाने पर ही इसे पूरा माना जाता है. चलिए जानते हैं कि, तिलक के ऊपर चावल लगाने का क्या महत्व है?

क्यों लगाते हैं माथे पर तिलक के ऊपर चावल?

माथे पर तिलक के ऊपर चावल लगाना धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है. यह जीवन में ग्रहों के प्रभाव को संतुलित करता है. मान्यताओं के अनुसार, तिलक के ऊपर चावल लगाने से गुरु ग्रह को मजबूत करने में मदद मिलती है. इससे मन-मस्तिष्क स्वस्थ रहता है. बता दें कि, तिलक हमेशा माथे के बीच में लगाया जाता है माथे के बीच के हिस्से को गुरु का स्थान माना जाता है. तिलक और चावल लगाने से यह शरीर की ऊर्जा को नियंत्रित करता है.

माथे पर तिलक के साथ चावल लगाने के पीछे छिपी मान्यता

माथे पर चावल के दाने यानी अक्षत लगाने का खास महत्व होता है. माथे पर चावल के दानों को लगाने से संपन्नता प्राप्त होती है. अक्षत को संपन्नता का प्रतीक माना जाता है. इससे जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होती है. तिलक के साथ चावल लगाने से भाग्योदय होता है.

तिलक लगाने की विधि

तिलक लगाने के लिए सही विधि को अपनाना चाहिए. तिलक हमेशा स्नान करने के बाद ही लगाना चाहिए. सुबह स्नान कर लें इसके बाद चंदन, कुमकुम और रोली से इसमें पानी मिलाकर गाढ़ा तिलक तैयार करें. अनामिक उंगली से माथे के बीचों बीच तिलक लगाएं. तिलक लगाने के दौरान “ॐ श्री केशवाय नमः” मंत्र का जाप करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ