हिंदू नववर्ष से पहले घर से निकाल फेंके ये 7 चीजें, लाइफ में आएगी सुख-समृद्धि!

Hindu New Year 2025: 30 मार्च से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होने वाली है। शास्त्रों के अनुसार जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहने के लिए कुछ चीजों को घर से निकाल देना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों को घर में रखने से अशुभता आती है।

Hindu navvarsh 2025

नववर्ष से पहले निकाल फेंके ये चीजें!

Hindu New Year 2025: साल 2025 में 30 मार्च से हिंदू नववर्ष मतलब नव संवत्सर की शुरुआत हो रही है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नववर्ष से पहले कुछ चीजों को घर से निकाल बाहर कर देना चाहिए। ऐसा करने से उन चीजों का अशुभ प्रभाव जीवन पर नहीं पड़ता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार पहला महीना चैत्र होता है। चैत्र माह का प्रारंभ होलिका दहन के अगले दिन से ही हो जाता है। हालांकि हिंदू नववर्ष का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से माना जाता है।

विज्ञापन

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से ही नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस कारण यह समय काफी पवित्र माना जाता है। साल 2025 में विक्रम संवत 2082 का शुभारंभ होगा। इस पूरे वर्ष को भाग्यशाली और सुख-समृद्धि से भरपूर बनाने के लिए आपको कुछ चीजों को घर से हटा देना चाहिए। आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं, जिनको घर में नहीं रखना चाहिए।

विज्ञापन

टूटी-फूटी चीजें

अगर आपके घर में स्टोर रूम में भी टूटा हुआ शीशा, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, घड़ी और मूर्तियां हैं तो इनको नववर्ष से पहले घर से बाहर कर देना चाहिए। माना जाता है कि इससे जीवन में नकारात्मकता आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटी-फूटी चीजें आर्थिक हानि का कारण बन सकती हैं।

फटे पुराने कपड़े

जो भी कपड़े या जूते-चप्पल फट चुके हैं या फिर पुराने हो चुके हैं, उन्हें दान में दे देना चाहिए। ऐसे कपड़ों को घर में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि घर इस प्रकार की चीजों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

विज्ञापन

कबाड़

घर में रखी रद्दी, पुरानी चीजें, कबाड़, पुरानी किताबें-कापियां आदि हिंदू नववर्ष से पहले घर से दूर कर देनी चाहिए। ये चीजें घर से हटाने से सुख-समृद्धि आती है।

सूखे पौधे

सूखे पौधों को घर में नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर में सूखे और मुरझाए हुए पौधे रखने से दुर्भाग्य का आगमन होता है।

विज्ञापन

पुरानी दवाइयां

एक्सपायरी या पुरानी दवाइयों को घर में नहीं रखना चाहिए। इसी प्रकार किसी भी प्रकार के पुराने कॉस्मेटिक सामान को भी हिंदू नववर्ष से पहले घर से अलग कर देना चाहिए।

बंद और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान

घर में बंद पड़ी घड़ियां या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामानों को घर में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि ये चीजें भाग्य में रुकावट का कारण बनती हैं।

विज्ञापन

टूटी मूर्तियां

घर में टूटी मूर्तियां नहीं रखना चाहिए। नववर्ष से पहले इनको भी घर से बाहर कर देना चाहिए। अगर ये भगवान की मूर्तियां हैं तो इनको किसी बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ