हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Astro Tips: बर्बाद कर देंगे ये 3 काम, शनिवार को कर लें तौबा!

---विज्ञापन---

शनिदेव हमारे कर्मों का हिसाब रखते हैं। शनिवार को उनकी ऊर्जा सबसे ज्यादा प्रभावी होती है। इस दिन किए गए अच्छे काम आशीर्वाद लाते हैं, लेकिन गलत काम नुकसान पहुंचा सकते हैं। शनिदेव का प्रभाव करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों पर पड़ता है।

अगर इस दिन गलत काम किए जाएं, तो शनिदेव का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। शनिवार को कुछ खास कामों से बचना चाहिए, क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकते हैं। ‘बृहत् पराशर होरा शास्त्र’ और ‘फलदीपिका’ जैसे ग्रंथों में शनिदेव के प्रभाव और उनके दिन के नियमों का जिक्र मिलता है। आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन किन कामों को नहीं करना चाहिए।

लोहे की चीजों की खरीदारी

शनिवार को लोहे से बनी चीजें, जैसे बर्तन, औजार या मशीनरी, खरीदने से बचें। शनिदेव का संबंध लोहे से है, और इस दिन लोहा खरीदना अशुभ माना जाता है। ‘फलदीपिका’ के अनुसार इस दिन लोहा खरीदने से आर्थिक तंगी या स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

न कटवाएं बाल और नाखून

शनिवार को बाल या नाखून काटना अशुभ माना जाता है। ‘जातक परिजात’ के अनुसार, शनिदेव का प्रभाव शरीर और स्वास्थ्य पर पड़ता है। इस दिन बाल या नाखून काटने से लाइफ में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

न खरीदें काले रंग के कपड़े

शनिवार को काले रंग के कपड़े खरीदने से बचें। शनिदेव का रंग काला है, और इस दिन काले कपड़े खरीदना अशुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सकती है और करियर या रिश्तों में रुकावटें आ सकती हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sponsored Links by Taboola