---विज्ञापन---

Religion angle-right

जेब में कभी न रखें ये सामान, लाइफटाइम रहेंगे परेशान!

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों को जेब में रखने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों को जेब में रखने से धन की हानि होती है और जीवन में दरिद्रता आती है। इससे व्यक्ति को करियर और लाइफ में कष्ट सहने पड़ते हैं।

---विज्ञापन---

वास्तुशास्त्र में जीवन में खुशियां और समृद्धि बनाए रखने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। अगर कोई व्यक्ति इन नियमों का पालन करता है तो उसके जीवन की गाड़ी आराम और सभी सुखों के साथ चलती है। वहीं, अगर कोई जाने-अनजाने में भी कुछ गलत चीज को हम अपने पास रख लेते हैं तो इसके हमें गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें अपनी जेब में कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए। कुछ चीजों को जेब में रखने से दुर्भाग्य का आगमन जीवन में होता है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं, जो आपको जेब में नहीं रखनी चाहिए।

---विज्ञापन---

दवाएं

वास्तुशास्त्र के अनुसार पॉकेट में कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। यह आदत आपकी हेल्थ को प्रभावित कर सकती है। इस कारण इनको जेब में नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही किसी डॉक्टर का पर्चा भी जेब में नहीं रखना चाहिए।

फटा हुआ पर्स

वास्तु के अनुसार जेब में कभी भी फटा हुआ पर्स नहीं रखना चाहिए। यह चीजें नकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इससे धन हानि या आर्थिक मामलों में तनाव की स्थिति बनती है।

---विज्ञापन---

कलावा या कोई काला धागा

अगर आपके हाथ से कलावा टूट जाए तो उसको जेब में रखने की जगह किसी पवित्र नदी के जल में प्रवाहित कर दें। इस धागे को जेब में न रखें। इसी प्रकार काले धागे को भी जेब में नहीं रखना चाहिए।

नकारात्मक तस्वीरें

कभी भी जेब में या मोबाइल वॉलपेपर में भी नकारात्मक या डरावनी तस्वीरों को रखने से बचना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर निगेटिव इंपैक्ट पड़ता है।

---विज्ञापन---

कर्ज से जुड़े कागज

कर्ज से जुड़ी चीजों को अपनी जेब में डालकर न चलें। कोशिश करें कि इनको सेफ जगह पर रख दें। जेब में इन कागजों को लेकर चलने से कर्ज और बढ़ने लगता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़े- घर में कौन से जानवर पालना होता है शुभ और क्या होते हैं इससे फायदे?

First published on: Mar 28, 2025 07:42 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola